A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नेहा कक्कड़ ने बाथटब में कराया फोटोशूट, यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल

नेहा कक्कड़ ने बाथटब में कराया फोटोशूट, यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल

नेहा कक्कड़ ने बाथटब में फोटोशूट कराया है। जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Neha kakkar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Neha kakkar

नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। हर बार गाने और डांस की वीडियो, फोटोज शेयर करने वाली नेहा कक्कड़ ने इस बार अपने खास अंदाज में कराए फोटोशूट की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। नेहा कक्कड़ ने बाथटब में फोटोशूट कराया है जिसकी फोटो वायरल हो रही हैं।

नेहा कक्कड़ ने बाली में यह फोटोशूट कराया है। नेहा ने इसमें ब्लू कलर का क्राप टॉप और स्कर्ट पहनी हुई है। नेहा इस ड्रेस में बेहद सुंदर लग रही हैं।

नेहा कक्कड़ की यह फोटोज देखकर उनके फैन्स खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए और तारीफों के पुल बांध दिए हैं।

Image Source : INSTAGRAMNeha kakkar insta post

Image Source : INSTAGRAMNeha kakkar insta post

Image Source : INSTAGRAMNeha kakkar insta post

आपको बता दें  दें, नेहा ने 2006 में टीवी शो ‘इंडियन आइडल’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 2008 में अपनी पहली एल्बम ‘नेहा द रॉक स्टार लॉंच’ की थी। वह हाल ही में ‘इंडियन आइडल’ की जज भी रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने दिलबर दिलबर, काला चश्मा और छोटे-छोटे पैग के साथ यो यो हनी सिंह के नए गाने ‘मखना’ में अपनी आवाज़ का जादू बिखेर चुकी हैं।

Also Read:

Prassthanam Trailer: राजनीति के दांव-पेच में फंसा संजय दत्त का परिवार, दमदार डायलॉग्स से भरपूर है ट्रेलर

Saaho Review: 'साहो' को मिले मिक्स रिव्यू, प्रभास की हिंदी और श्रद्धा की एक्टिंग औसत लेकिन एक्शन में है दम

Latest Bollywood News