Neha Kakkar dating vibhor kohli: नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली पिछले 4 साल से रिलेशनशिप में थे, लेकिन कुछ दिनों पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
Image Source : INSTAGRAMNeha Kakkar and Vibhor Parashar
Neha Kakkar Relationship News: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में रहती हैं। कुछ दिनों पहले ही नेहा और उनके ब्वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली (Himansh Kohli)का ब्रेकअप हुआ था। नेहा ने सोशल मीडिया पर भी हिमांश पर कई आरोप लगाए थे, लेकिन बाद में दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। अब एक बार फिर से नेहा का नाम एक सिंगर से जोड़ा जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेहा कक्कड़ रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' के कंटेस्टेंट विभोर पराशर को डेट कर रही हैं। नेहा ने अनु मलिक और विशाल ददलानी के साथ सिंगिंग रिएलिटी शो के 10वें सीजन को जज किया था। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती गहरी हो गई। वे इवेंट के सिलसिले में वर्ल्ड टूर पर भी साथ गए थे। दोनों ने साथ में स्टेज परफॉर्मेंस भी दी थी।
हालांकि, विभोर ने इन अफवाहों को पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए कहा कि यह लोगों की घटिया मानसिकता है। विभोर ने कहा, 'मैं उनकी इज्जत करता हूं और मुझे ऐसी अफवाहों पर रिएक्ट नहीं करना चाहिए।'
गौरतलब है कि नेहा पिछले 4 सालों से हिमांश कोहली के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। इसको लेकर नेहा कई बार भावुक भी हो चुकी हैं।