A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा को पानी में गिरने से बचाया निक जोनस ने, वीडियो हुआ वायरल

प्रियंका चोपड़ा को पानी में गिरने से बचाया निक जोनस ने, वीडियो हुआ वायरल

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के पेरिस वेकेशन की एक वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में निक ने प्रियंका को पानी में गिरने से बचाया है।

Priyanka chopra and Nick jonas- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Priyanka chopra and Nick jonas

प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) और निक जोनस(Nick jonas) को जब भी काम से फुरसत मिलती है दोनों वेकेशन पर चले जाते हैं। अभी कुछ दिन पहले प्रियंका और निक पेरिस में छुट्टियां मनाने गए हुए थे। पेरिस की प्रियंका ने कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थी। पेरिस की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें निक प्रियंका को गिरने से बचाते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में निक-प्रियंका और सोफी-जो याच पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। मगर उसी दौरान प्रियंका का पैर लड़खड़ाता है और वो पानी में गिरने वाली होती हैं। तभी तक निक जल्दी से प्रियंका को गिरने से बचा लेते हैं।

जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी के लिए प्रियंका और जो पेरिस गए हुए थे। पेरिस के बा अब वह लोग साउथ फ्रांस जाने वाले हैं। जहां शादी की रस्में की जानी हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' नवंबर में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। कुछ समय पहले प्रियंका भारत फिल्म की शूटिंग पूरी करने के लिए आईं थी। फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। 

Also Read:

दुबई में छुट्टियां मना रही मौनी रॉय ने शेयर की बोल्ड पिक्चर, यूजर्स बोले- Ufff

'दबंग 3' में विनोद खन्ना की जगह प्रमोद खन्ना निभाएंगे सलमान खान के पिता का रोल, शेयर किया वीडियो

Latest Bollywood News