1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दुबई में छुट्टियां मना रही मौनी रॉय ने शेयर की बोल्ड पिक्चर, यूजर्स बोले- Ufff

दुबई में छुट्टियां मना रही मौनी रॉय ने शेयर की बोल्ड पिक्चर, यूजर्स बोले- Ufff

 Published : Jun 27, 2019 09:21 pm IST,  Updated : Jun 27, 2019 09:21 pm IST

मौनी रॉय इन दिनों छुट्टियां मनाने के लिए दुबई गई हुई हैं। जहां वह खूब मस्ती कर रही हैं। मौनी ने दुबई में छुट्टियां मनाते हुए अपनी एक बोल्ड पिक्चर शेयर की है।

Mouni Roy- India TV Hindi
Mouni Roy Image Source : INSTAGRAM

मौनी रॉय(Mouni Roy) इन दिनों छुट्टियां मनाने के लिए दुबई गई हुई हैं। जहां वह खूब मस्ती कर रही हैं। लंबे समय से मौनी काम में बिजी थी। वह अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के लिए बनारस गई हुई थीं। फिल्म से जैसे ही मौनी को ब्रेक मिला वह घूमने के लिए दुबई चली गईं।

मौनी ने दुबई में छुट्टियां मनाते हुए अपनी एक बोल्ड पिक्चर शेयर की है। उन्होंने बिकनी में अपनी एक फोटो शेयर की है। मौनी ने ब्लैक और व्हाइट स्ट्राप्स वाली बिकनी पहनी हुई है।

मौनी के यह फोटो शेयर करते ही कई सेलिब्रिटीज के कमेंट आना शुरू हो गए थे। अब तक इस फोटो पर 60 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार मौनी रॉय जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' में नजर आईं थी। वह जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नेगेटिव किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं।

Also Read:

मुंबई पुलिस ने आदित्य पंचोली के खिलाफ दर्ज किया रेप का मामला

सोनू सूद खुद को इस तरह से वर्कआउट करके रखते हैं फिट, वीडियो हुआ वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन