मुबंई: उर्दू के मशहूर शायर निदा फ़ाज़ली की सोमवार को करीब 11:30 बजे दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु से हो गई। 78 साल के निदा का नाम दूनिया के बेहतरीन और मशहूर शायरों में शुमार है। वह न सिर्फ उर्दी अदब के बड़े शायर थे बल्कि उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के भी कई हिट गानें लिखे थे।
इसे भी पढ़े:- मलयालम अभिनेत्री कल्पना का निधन
सोमवार को उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया और इस दुनिया को अलविदा कर गए।
पिछले ही हफ्ते वह गौरखपुर के पास एक मुशायरे में शामिल हुए थे।
निदा फ़ाज़ली के पिता भी शायर थे जिनके कारण उन्हें भी बचपन से शायरी में दिलचस्पी होने लगी थी। उनका बचपन ग्वालियार में बीता और वहीं से उन्होंने शिक्षा भी हासिल की।
Latest Bollywood News