हैदराबाद/तिरुवनंतपुरम: मलयालम की प्रसिद्ध अभिनेत्री कल्पना का सोमवार को हैदराबाद के एक होटल में निधन हो गया। फिल्म निर्देशक शिबी मलयिल ने इसकी जानकारी दी। मलयिल का कहना है कि कल्पना होटल में बेहोशी की हालत में मिलीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी जांच करने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से कल्पना की मौत हुई है।
50 वर्षिय कल्पना ने 300 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है और जिस समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा वह हैदराबाद में एक निजी कार्यक्रम में थीं।
कल्पना का पूरा नाम कल्पना रंजनी था। कल्पना का जन्म 5 अक्टूबर 1965 को केरल में हुआ था। कल्पना ने अपने 1980 में अपने करियर की शुरुआत फिल्म
‘पोक्कुवेयिल’ से की थी जिसके बाद उन्हें कामयाबी की शोहरत मिलती गई। उनकी पहली तमिल फिल्म ‘चिन्ना विदू’ थी।
कल्पना की कुछ यादगार फिल्में ‘लीलावती’, ‘कलईवीडु’, ‘पोक्कुवेयिल’ है जिसे दर्शक आज भी याद करते हैं।
कल्पना ने फिल्म डायरेक्टर अनिल कुमार के साथ शादी की थी, हालांकि कुछ साल पहले ही उनका तलाक हो गया था। प्रसिद्ध अत्रिनेत्रियां उर्वशी और कलारंजनी उनकी बहनें हैं। जो तमिल की फिल्मों में काम कर रही हैं। उनके दो भाई भी थे कमल और प्रिंस जिनकी बहुत ही कम उम्र में मौत हो गई थीं।
कल्पना जितनी बेहतरीन अभिनेत्री थीं उससे कई ज्यादा अच्छी कॉमेडियन भी थीं। कॉमेडी में भी उनका कोई जबाव नहीं था।