मुंबई: कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘बार बार देखो’ इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है। कुछ वक्त पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसके बाद से दर्शकों में फिल्म को देखने के लिए उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है। फिल्म को लेकर निर्देशक नित्या मेहरा का कहना है कि यह फिल्म काफी मजेदार है। वह बॉलीवुड फिल्मों के साथ कुछ हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकीं हैं।
इसे भी पढ़े:-
'द रिलक्टेंट फंडामेंटलिस्ट' में मीरा नायर और 'लाइफ ऑफ पाई' में हॉलीवुड निर्देशन एंग ली के साथ काम कर चुकीं हैं। नित्या 'लक्ष्य' और 'डॉन' जैसी फिल्मों में फरहान अख्तर के साथ सहायक निर्देशक के तौर पर काम कर चुकी हैं। यह फिल्म उनके लिए बहुत खास है, क्योंकि यह फरहान और रितेश सिधवानी एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है।
'बार बार देखो' एक रोमांटिक फिल्म है। सिद्धार्थ और कैटरीना पहली बार इस फिल्म में साथ अभिनय करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में दोनों ने काफी हॉट सीन्स भी दिए हैं। फिल्म का ट्रेलर तो लोगों के बीच पसंद किया ही जा रहा है साथ ही इसके गाने भी काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
इसके अलावा कैटरीना अपनी फिल्म 'जग्गा जासूस' को लेकर भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह रणबीर कपूर के साथ दिखेंगी। जल्द ही वह इस फिल्म के लिए प्रमोशन भी शुरु करने वाली हैं।
Latest Bollywood News