1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिर साथ वक्त बिताने के लिए तैयार हुए रणबीर-कैटरीना

फिर साथ वक्त बिताने के लिए तैयार हुए रणबीर-कैटरीना

 Published : Aug 24, 2016 03:05 pm IST,  Updated : Aug 24, 2016 03:05 pm IST

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के ब्रेकअप की खबरें इस साल की शुरुआत से ही मीडिया में आनी शुरु हो गई थी। खबरों के अनुसार इन दोनों के बीच आई दूरियों के कारण इनकी आगामी फिल्म 'जग्गा जासूस' की शूटिंग पर भी असर पड़ा था। लेकिन...

Katrina Kaif and Ranbir Kapoor- India TV Hindi
Katrina Kaif and Ranbir Kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के ब्रेकअप की खबरें इस साल की शुरुआत से ही मीडिया में आनी शुरु हो गई थी। खबरों के अनुसार इन दोनों के बीच आई दूरियों के कारण इनकी आगामी फिल्म 'जग्गा जासूस' की शूटिंग पर भी असर पड़ा था। दोनों के बीच चल रहे मतभेद की वजह से कुछ वक्त के लिए फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि अब एक बार फिर से ये दोनों साथ नजर आएंगे। हालांकि ये साथ कुछ वक्त के लिए होगा।

इसे भी पढ़े:-

इन दोनों की फिल्म जग्गा जासूस की शूटिंग की खत्म हो चुकी है। अब फिल्म के प्रमोशन की योजना बनाई जा रही है। ऐसे में फिल्म की डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी चाहती है कि इस फिल्म का प्रचार रणबीर और कैटरीना साथ मिलकर करें। इसके लिए इन दोनों से हांमी भर दी है।

खबरों के अनुसार कहा जा रहा था कि 'जग्गा जासूस' की शूटिंग के दौरान रणबीर और कैट एक दूसरे बिल्कुल बात नहीं करते थे। पिछले दिनों ऐसी भी खबरें आई थीं कि फिल्म के गाने के लिए दोनों डांस भी अलग-अलग ही रहे थे। लेकिन अब इसी फिल्म के कारण ही दोनों को साथ आना पड़ रहा है।

कुछ वक्त पहले आई खबरों अनुसार के कहा जा रहा था कि रणबीर और कैटरीना इस फिल्म का प्रचार अलग-अलग ही करेंगे। लेकिन फिल्म की डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी ने दोनों को सख्ती से साथ ही प्रमोशन करने के लिए कहा है।

इसके फिल्म के अलावा कैटरीना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म बार बार देखो को लेकर भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रोमांस करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ रणबीर कपूर ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन