1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर क्यों हुआ रणबीर-कैटरीना का ब्रेकअप, सामने आई वजह

आखिर क्यों हुआ रणबीर-कैटरीना का ब्रेकअप, सामने आई वजह

 Published : Aug 19, 2016 02:17 pm IST,  Updated : Aug 19, 2016 02:23 pm IST

रणबीर कपूर और अभिनेत्री कैटरीना कैफ के ब्रेकअप की खबरें इस साल की शुरूआत से ही सुर्खियों में छा गई थी। लेकिन इनके अलग होने की सही वजह कभी सामने नहीं आई।

Ranbir Kapoor And Katrina Kaif- India TV Hindi
Ranbir Kapoor And Katrina Kaif

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री कैटरीना कैफ के ब्रेकअप की खबरें इस साल की शुरूआत से ही सुर्खियों में छा गई थी। लेकिन इनके अलग होने की सही वजह कभी सामने नहीं आई। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि रणबीर, कैट से मिलने के लिए उनके घर गए हैं। इससे ऐसा लगने लगा था कि इनके बीच एक फिर से सब कुछ ठीक होने जा रहा है। लेकिन इस रिश्ते में अब नया ट्विस्ट आ गया है।

इसे भी पढ़े:-

रणबीर ने हाल ही में कैटरीना संग ब्रेकअप की वजह बताई है और साथ ही उन खबरों पर विराम लगा दिया है जिसमें कहा जा रहा था कि वह कैट से मिलने उनके घर गए थे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने अपने और कैट के ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए कहा कि, "कैटरीना से ब्रेकअप के पीछे कई वजहें हैं, जिनमें अफवाहें और बेमतलब की खबरें भी शामिल हैं। अलग होने पर बुरा लगता है। कैटरीना मेरी जिंदगी की सबसे प्रभावशाली महिला थीं।"

कैटरीना के जाने की खबर पर रणबीर ने कहा, "ये सब बिल्कुल झूठ है और मुझे बुरा लगता है जब मीडिया इस तरह की खबरों को प्रमोट करता है।" आखिरी बार मैं उनसे 'जग्गा जासूस' की शूटिंग के दौरान मिला था।"

रणबीर और कैटरीना इन दिनों अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही फिल्म जग्गा जासूस की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसके अलावा करण जौहर की फिल्म ए दिल है मुश्किल की भी शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ ऐश्वर्या राट बच्चन और अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन