1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नर्स के अवतार में ऐसे नजर आ रहे हैं शिवकार्तिकेयन

नर्स के अवतार में ऐसे नजर आ रहे हैं शिवकार्तिकेयन

शिवकार्तिकेयन के अभिनय से सजी आगामी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'रेमो' इन दिनों काफी में छाई हुई है। यह फिल्म नवोदित निर्देशक बक्कीराज कन्नन के निर्देशन में बन रही है।

shiva- India TV Hindi
shiva

चेन्नई: शिवकार्तिकेयन के अभिनय से सजी आगामी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'रेमो' इन दिनों काफी में छाई हुई है। यह फिल्म नवोदित निर्देशक बक्कीराज कन्नन के निर्देशन में बन रही है। इस फिल्म में शिवकार्तिकेयन एर नर्स के किरदार में नजर आएंगे। इसे लेकर फिल्म के निर्देशक का कहना है कि उन्हें इस अवतार में कोई नहीं पहचान पाया। कन्नन ने कहा, "एक नर्स की भूमिका के लिए टीम के बाहर से कोई नहीं आया। जब हमने शिव को इस बारे में बताया तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ। जब हम विशाखापट्टनम में शूटिंग कर रहे थे, तब यह पूछा गया कि कौन-सी अभिनेत्री इस भूमिका में है और जब हमने बताया कि वह अनुष्का की बहन हैं तो सभी ने मान लिया।"

इसे भी पढ़े:- ओमपुरी ने सेना के जवानों पर दिया बेतुका बयान, भड़के लोग

फिल्म के 60 प्रतिशत हिस्से में शिवकार्तिकेयन नर्स की भूमिका में दिखेंगे। कन्नन ने 'मान कराटे' के अभिनेता की काफी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "कोई भी अभिनेता इस तरह के किरदार में नहीं ढल सकता। भूमिका में ढलने के लिए मेकअप के लिए काफी धैर्य की आवश्यकता होती है, लेकिन शिवा ने कोई शिकायत नहीं की। उसने नर्स के किरदार के लिए 9 से 10 किलों वजन कम किया।"

shiva

शिवकार्तिकेयन संग काम के बारे में कन्नन ने कहा, "वह शानदार अभिनेता हैं और खास दोस्त हैं। मैं उनके साथ दोबारा काम करना पसंद करूंगा।" आरडी राजा द्वारा निर्मित फिल्म दुनियाभर में शुक्रवार को रिलीज होगी। इसमें कीर्ति सुरेश और सतीश प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Latest Bollywood News