1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ओमपुरी ने सेना के जवानों पर दिया बेतुका बयान, भड़के लोग

ओमपुरी ने सेना के जवानों पर दिया बेतुका बयान, भड़के लोग

 Published : Oct 04, 2016 04:15 pm IST,  Updated : Oct 04, 2016 04:15 pm IST

पिछले दिनों उड़ी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जो तनाव बढ़ गया है उसे हमारी फिल्मी हस्तियों ने भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। हाल ही में दिग्गज अभिनेता ओम पूरी ने भी अपने तर्क पेश किए थे।

om- India TV Hindi
om

मुंबई: पिछले दिनों उड़ी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जो तनाव बढ़ गया है उसे हमारी फिल्मी हस्तियों ने भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। हाल ही में दिग्गज अभिनेता ओमपुरी ने भी अपने तर्क पेश किए थे। लेकिन अब उनकी उन टिप्पणियों के लिए निंदा की जा रही है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर भारतीय सैनिकों का अपमान किया है। फिल्मकार अशोक पंडित और दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने ओम पुरी की निंदा की है। ओम पुरी ने एक टेलीविजन चैनल से कहा था कि किसी ने भी जवानों को सेना में शामिल होने के लिए मजबूर नहीं किया है। लोगों से पूछना चाहिए कि क्या भारत और पाकिस्तान को इजरायल और फिलीस्तीन बन जाना चाहिए।

इसे भी पढ़े:-

ओम पुरी ने टेलीविजन चैनल पर एक बहस के दौरान सोमवार को कहा,"क्या हम उन्हें सेना में शामिल होने के लिए मजबूर करते है? मेरे पिता भी सेना में थे.. हमें उन पर (जवानों) गर्व है। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या आप भारत और पाकिस्तान को इजरायल और फिलीस्तीन बनाना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा, "मुझे सलमान खान या अन्य खान की परवाह नहीं है। मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) उनके (पाकिस्तानी अभिनेता) वीजा रद्द कर दें। 15-20 आत्मघाती हमलावरों को तैयार करें और उन्हें पाकिस्तान भेज दें।" इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पंडित ने ट्विटर पर कहा, "ओम पुरी जी, पाक कलाकारों पर प्रतिबंध लगाना समाधान नहीं है, लेकिन हमारे शहीदों के लिए एकजुटता दिखाएं।"

अनुपम ने लिखा कि वह ओम पुरी का बहुत सम्मान करते हैं, लेकिन टेलीविजन पर उन्हें भारतीय जवानों के संबंध में बोलते देख 'बहुत दुख' हुआ है। अभिनेत्री मीरा चोपड़ा ने लिखा, "ओम पुरी के प्रति जो सम्मान था, समाप्त हो गया। क्या बेशर्मी है।"

लोक गायक मालिनी अवस्थी ने ट्विटर पर लिखा, "ओम पुरी को शर्म आनी चाहिए। उन्हें टेलीविजन पर यह सब बोलते देख कानों पर विश्वास नहीं हुआ। यह अपमान है। उन्होंने अपना सम्मान खो दिया।" ओमपुरी अगस्त में अपनी फिल्म 'एक्टर इन लॉ' के प्रचार के लिए पाकिस्तान गए थे। इसमें वह प्रमुख भूमिका में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन