1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणदीप हुड्डा ने ट्विटर पर कहा, पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करो

रणदीप हुड्डा ने ट्विटर पर कहा, पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करो

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 01, 2016 02:31 pm IST,  Updated : Oct 01, 2016 02:43 pm IST

भारत में इस बात को लेकर बड़ी बहस चल रही है कि पाकिस्तानी कलाकारों को यहां बैन किया जाए या नहीं। फिल्म इंडस्ट्री का एक तबका मानता है कि पाकिस्तानी कलाकारों को बैन नहीं किया जाना चाहिए, वहीं दूसरी ओर कुछ का मानना है कि ऐसा होना चाहिए।

फोटो: facebook.com/Randeephooda- India TV Hindi
फोटो: facebook.com/Randeephooda

मुंबई: भारत में इस बात को लेकर बड़ी बहस चल रही है कि पाकिस्तानी कलाकारों को यहां बैन किया जाए या नहीं। फिल्म इंडस्ट्री का एक तबका मानता है कि पाकिस्तानी कलाकारों को बैन नहीं किया जाना चाहिए, वहीं दूसरी ओर कुछ का मानना है कि ऐसा होना चाहिए। शुक्रवार को सलमान खान ने पाकिस्तानी कलाकारों को बैन किए जाने को गलत बताते हुए कहा था कि ‘पाकिस्तानी ऐक्टर कलाकार हैं, आतंकवादी नहीं।’ वहीं, शनिवार को ‘सरबजीत’ के ऐक्टर रणदीप हुड्डा ने ट्वीट किया कि पाकिस्तान को कूटनीतिक और आर्थिक तौर पर अलग-थलग करने के साथ-साथ सांस्कृतिक तौर पर भी अकेला कर देना चाहिए।

रणदीप हुड्डा ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘हम पाकिस्तान को आर्थिक और कूटनीतिक तौर पर अलग-थलग करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ-साथ उसे सांस्कृतिक तौर पर भी अलग-थलग कर देना चाहिए। #BanPakArtists #IndiaComesFirst #India’। हुड्डा के इस ट्वीट पर भी काफी प्रतिक्रिया आई है और #BanPakArtists ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है। ट्विटर पर अधिकांश लोग हुड्डा के ट्वीट से सहमति जता रहे हैं। रणदीप हुड्डा ने यह भी लिखा है कि सिर्फ पाकिस्तान को अलग-थलग करने से ही वहां कि सरकार पर आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव बढ़ेगा।

एक ट्विटर यूजर ने कहा कि मुझे एक पाकिस्तानी का नाम बता दीजिए जिसने उड़ी हमले की निंदा की हो। 'दुश्मन हमारे देश के बाहर नहीं, देश के अंदर है'। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि पाकिस्तान ने भारतीय फिल्मों को बैन कर दिया है, फिर भी हम पाकिस्तानी कलाकारों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं, क्यों? हालांकि ट्विटर पर मौजूद कई भारतीय अभी भी मान रहे हैं कि पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करना इस आतंकवाद का समाधान नहीं है। 

आपको बताते चलें कि पाकिस्तान ने बॉलिवुड फिल्मों को अपने मुल्क में बैन कर दिया है। साथ ही पड़ोसी मुल्क ने अपने यहां भारतीय न्यूज चैनल्स को भी प्रतिबंधित कर दिया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन