1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. गोविंदा की 'लॉक अप 2' में धमाकेदार एंट्री, देख खिलखिला उठीं सुनीता आहूजा, हीरो नंबर 1 के बयान ने बटोरी सुर्खियां

गोविंदा की 'लॉक अप 2' में धमाकेदार एंट्री, देख खिलखिला उठीं सुनीता आहूजा, हीरो नंबर 1 के बयान ने बटोरी सुर्खियां

 Published : Jul 10, 2026 12:15 pm IST,  Updated : Jul 10, 2026 12:15 pm IST

गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा को सपोर्ट करने के लिए 'लॉक अप 2' पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फराह खान और रितेश देशमुख के सामने मजाक में कहा कि मैं बंदूक की गोली लेकर आया हूं।

Govinda, Sunita Ahuja- India TV Hindi
गोविंदा और सुनीता आहूजा Image Source : INSTAGRAM/@NETFLIXINDIAREALITY

सुनीता आहूजा का लॉक अप: सच या सजा में यह हफ्ता काफी इमोशनल भरा रहा है। उन्होंने अपने साथी कंटेस्टेंट से भी कहा कि वे उन्हें एलिमिनेशन के लिए रिस्क पर रखें, क्योंकि वह घर के अंदर तालमेल बिठाने में स्ट्रगल कर रही थीं। अब उनके पति-एक्टर गोविंदा उन्हें सपोर्ट करने के लिए शो में एंट्री करने वाले हैं। गोविंदा अपनी बेटी टीना के साथ सुनीता से मिलने जाते हैं। हाल ही में रिलीज हुए एक प्रोमो में बॉलीवुड स्टार को 'हीरो नंबर 1' के तौर पर इंट्रोड्यूस किया गया, जब वह स्टेज पर ग्रैंड एंट्री करते हैं।

बंदूक की गोली लेकर पहुंचे गोविंदा

'लॉक अप 2' के नए प्रोमो में होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख ने गोविंदा का वेलकम किया, जिन्होंने स्टाइलिश एंट्री करने के बाद उन्हें गले लगा लिया। शो के बारे में बात करते हुए, गोविंदा ने कहा, 'यह वो लॉक अप है जो दिखाता है, जो नहीं दिखाता वो कई लॉक-अप हैं, मैं वहीं से आ रहा हूं।' फिर फराह ने मजाक में पूछा, 'तूने ऐसी सुपारी क्यों दी थी कि इसको मारो गोली?' इस पर गोविंदा ने मजाक में कहा, 'अरे, मैं लेके आया हूं जेब में गोली। मैं बोला सीने में मारना चाह रही थी, मार ले अब।' एक्टर का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।

क्या गोविंदा को छाती पर गोली मारना चाहती थीं सुनीता

लॉक अप के प्रीमियर पर सुनीता ने गोविंदा से अपनी शादी को लेकर हो रही बुराई के बारे में बात की। उन्होंने माना कि एक्टर के कई अफेयर थे, लेकिन कहा कि उन्होंने प्यार के लिए सब कुछ सहा। उन्होंने गोविंदा की गलती से हुई शूटिंग की घटना के बारे में भी बात की, जिसमें उन्होंने खुद को घुटने में गोली मार ली थी और मजाक में कहा, 'जब कोई तीसरा आता है तो आंखों से नहीं, घुटनों पे गोली मारी जाती है।' जब फराह ने उन्हें उनकी पिछली बात याद दिलाई कि अगर उन्होंने गोविंदा को गोली मारी होती, जैसा कि अफवाहों में कहा गया था तो वह उनकी छाती पर निशाना लगातीं तो सुनीता हंसीं और जवाब दिया, 'निशाना चूकता नहीं मेरा।'

सुनीता-गोविंदा का खुशहाल परिवार

गोविंदा और सुनीता ने 1987 में शादी की और उनके दो बच्चे हैं- टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा। कपल की पर्सनल लाइफ की बात करें तो अपने पूरे करियर में गोविंदा का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा में रही अफवाह एक्ट्रेस नीलम के साथ उनकी बॉन्ड थी। हाल ही में एक्टर का नाम उनसे कम उम्र की एक मराठी एक्ट्रेस के साथ जोड़े जाने की अफवाहें भी सामने आई थीं।

ये भी पढे़ं - आकांक्षा चौधरी बनी 'लॉक अप 2' की 'बदतमीज' कंटेस्टेंट, योगेश रावत और राम कपूर पर भड़की फराह खान

'लॉक अप 2' में शिवांगी जोशी के बचाव में उतरे हर्षद चोपड़ा, सुनीता आहूजा ने शिल्पा शिंदे को दी चेतावनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन