1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, कैमरे के पीछे भी चलता है इन 5 सितारों का सिक्का, लिस्ट में आमिर से लेकर रितेश तक शामिल

सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, कैमरे के पीछे भी चलता है इन 5 सितारों का सिक्का, लिस्ट में आमिर से लेकर रितेश तक शामिल

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
Published : Jun 18, 2026 02:39 pm IST,  Updated : Jun 18, 2026 02:39 pm IST
फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारें हैं जो जितने माहिर कैमरे के आगे हैं, उतने ही दमदार कैमरे के पीछे भी हैं। इसका सीधा मतलब है कि एक्टिंग के अलावा ये सितारे निर्देशन में भी कमाल के हैं। इन सितारों ने निर्देशन की कमान संभलकर कई बेहतरीन कहानियां पर्दे पर उतारी हैं। इस लिस्ट में कई बड़े नाम हैं, आमिर से लेकर अजय देवगन और रितेश देशमुख तक इसमें शामिल हैं। आज ऐसे ही 5 सितारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने एक्टिंग और निर्देशन दोनों के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।
1/6 Image Source : Press kit

आमिर खान: मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उन्होंने निर्देशन और प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी झंडे गाड़े हैं। 'तारे जमीन पर' से उन्होंने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। ये फिल्म कमाल की रही और उनका अभिनय के साथ निर्देशन काफी सराहा गया।
2/6 Image Source : Viral Bhayani
आमिर खान: मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उन्होंने निर्देशन और प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी झंडे गाड़े हैं। 'तारे जमीन पर' से उन्होंने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। ये फिल्म कमाल की रही और उनका अभिनय के साथ निर्देशन काफी सराहा गया।
अजय देवगन: हिंदी सिनेमा के टॉप 5 एक्टर्स में शामिल अजय देवगन भी निर्देशन के क्षेत्र में हाथ आजमा चुके हैं। एक दो नहीं बल्कि कई फिल्मों का उन्होंने निर्देशन किया। इसमें 'यू, मी और हम', 'शिवाय', 'रनवे 34' और 'भोला' जैसी फिल्में शामिस है।
3/6 Image Source : IMDb

चिन्मय मांडलेकर: मराठी सिनेमा का फेमस नाम चिन्मय मांडलेकर अभिनय और लेखन के साथ-साथ निर्देशन में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं। उन्होंने कॉमेडी-थ्रिलर 'इंस्पेक्टर झेंडे' और 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' का निर्देशन किया है। ये दोनों फिल्में असल घटनाओं से प्रेरित हैं।
4/6 Image Source : Chinmay Instagram
चिन्मय मांडलेकर: मराठी सिनेमा का फेमस नाम चिन्मय मांडलेकर अभिनय और लेखन के साथ-साथ निर्देशन में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं। उन्होंने कॉमेडी-थ्रिलर 'इंस्पेक्टर झेंडे' और 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' का निर्देशन किया है। ये दोनों फिल्में असल घटनाओं से प्रेरित हैं।
फरहान अख्तर: 'भाग मिलखा भाग' जैसी फिल्म से एक्टिंग में धाक जमाने वाले फरहान अख्तर ने निर्देशन से अपने करियर की शुरुआत की और कई शानदार फिल्में निर्देशित की। वो जाने माने प्रोड्यूसर भी हैं। फरहान अख्तर ने निर्देशन की शुरुआत कल्ट क्लासिक दिल चाहता है से की थी। इसके बाद उन्होंने 'लक्ष्य', 'डॉन' और 'डॉन 2' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर एक सफल निर्देशक के रूप में अपनी पहचान और मजबूत की।
5/6 Image Source : India TV

रितेश देशमुख: कॉमेडी से लेकर थ्रिलर तक हर शैली में अपने शानदार अभिनय से दिल जीतने वाले रितेश देशमुख ने निर्देशन के क्षेत्र में भी सफलता हासिल की। उन्होंने मराठी ब्लॉकबस्टर 'वेद' का निर्देशन किया और हाल ही में रिलीज हुई 'राजा शिवाजी' जैसी फिल्में निर्देशित की हैं।
6/6 Image Source : Press kit

Advertisement