1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन की 'धमाल 4' को X पर मिल रहे मिले-जुले रिव्यू, किसी ने कहा मजेदार तो किसी ने बताई खामियां

अजय देवगन की 'धमाल 4' को X पर मिल रहे मिले-जुले रिव्यू, किसी ने कहा मजेदार तो किसी ने बताई खामियां

 Published : Jul 10, 2026 11:08 am IST,  Updated : Jul 10, 2026 11:28 am IST

'धमाल 4' आखिरकार सिनेमाघरों में आ गई है और X पर दर्शकों के रिव्यू आना शुरू हो गए हैं। कुछ ने कास्ट और रोमांचक कहानी की तारीफ की है, वहीं कुछ लोगों यह कॉमेडी फिल्म खास पसंद नहीं आई।

Dhamaal 4- India TV Hindi
फिल्म 'धमाल 4' का पोस्टर Image Source : X/@TARAN_ADARSH

'वेलकम टू द जंगल' की हालिया सफलता के बाद सिनेमा देखने वालों का मनोरंजन करने के लिए एक और बड़ी बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म आ गई है। अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेन्द्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता और विजय पाटकर की 'धमाल 4' सिनेमाघरों में 10 जुलाई को रिलीज हो गई है। इस नई फिल्म में दर्शकों की पसंदीदा जोड़ी आदि और मानव यानी अरशद वारसी और जावेद जाफरी की वापसी हुई है, जो इस सीरीज की जान हैं। इस फिल्म को देखने के बाद दर्शकों ने X (पहले ट्विटर) पर शुरुआती रिव्यू देना शुरू कर दिया है। कुछ लोगों को OG गैंग पसंद आया तो कुछ ने जोक्स की बुराई की।

धमाल 4 का ट्विटर रिव्यू

माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर वायरल हो रहे एक ट्वीट में UAE के एक यूजर ने कहा कि 'धमाल 4' एक मजेदार फिल्म है। उन्होंने फिल्म को 3.5 स्टार की रेटिंग दी और लिखा, 'यह पुरानी स्टार कास्ट के साथ बनी एक बेहतरीन फैमिली कॉमेडी फिल्म है, जो मजेदार है और पुरानी यादें ताजा करती है।'

एक और यूजर ने लिखा, '#Dhamaal4, चार गुना ज्यादा मजेदार और बेवकूफी से भरी मस्ती है। रेटिंग: साढ़े तीन स्टार Riteishd ajaydevgn। डिज्नी जैसी इस मजेदार कॉमेडी-एडवेंचर फिल्म से जुड़े कई सीन इन-हाउस रेफरेंस हैं, जब रितेश देशमुख और प्यारी अंजलि आनंद हवा में एक गुब्बारे में होते हैं (यह मत पूछिए कि वे वहां कैसे पहुंचे), तो रितेश क्षितिज की ओर इशारा करते हुए कहते हैं 'इंद्रधनुष और इंद्र कुमार दोनों की अपनी-अपनी कहानी है।' यह लाइन बहुत मजेदार नहीं है, लेकिन फिर भी आपको हंसी आ ही जाती है।

'धमाल 4' की खामियां बताते हुए यूजर ने लिखा, '#Dhamaal4 इंटरवल... पूरी फिल्म बोरिंग है। सच तो यह है कि हर कोई #AkshayKumar नहीं हो सकता, जो सबसे बेकार जोक्स पर भी लोगों को हंसाने का हुनर ​​रखते हैं। असल में फिल्म में कई ऐसे पल थे, जो असरदार हो सकते थे, लेकिन औसत मेकिंग और परफॉर्मेंस की कमियों के कारण वे बेअसर साबित हुए। संजय मिश्रा का काम अच्छा है और कुछ जोक्स ऐसे हैं जिन पर हंसी आ जाती है। टियर 2 और टियर 3 शहरों के बच्चों को शायद यह फिल्म पसंद आए, लेकिन बड़ों के लिए इसमें कुछ खास नहीं है।'

'धमाल 4' की एडिटिंग कुछ यूजर्स को पसंद नहीं और उन्हीं में से एक ने लिखा, 'Dhamaal4 के मेकर्स इतने आलसी हैं कि बैक-स्टोरी दिखाने के लिए घटिया क्वालिटी के AI का इस्तेमाल कर रहे हैं। इंस्टाग्राम और यूट्यूब के क्रिएटर्स इससे कहीं बेहतर काम करते हैं।'

धमाल 4 को मिला U/A 13+ सर्टिफिकेशन

'धमाल 4' को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से U/A 13+ सर्टिफिकेट मिला है। 143 मिनट की इस कॉमेडी फिल्म को बिना किसी सीन को काटे मंजूरी दे दी गई है। बोर्ड ने सिर्फ कुछ छोटे-मोटे बदलाव करने की सलाह दी है, जिनमें हाथ के दो अश्लील इशारों को बदलना और सात आपत्तिजनक शब्दों को हटाना शामिल था।

ये भी पढ़ें - धमाकेदार शुरुआत के लिए तैयार 'धमाल 4', पहले दिन डबल डिजिट में कमाई कर बना सकती है बड़ा रिकॉर्ड | Box office Prediction

डॉल्फिन पर सवार अजय देवगन ने बढ़ाया रोमांच, Dhamaal 4 का ट्रेलर है कॉमेडी-एडवेंचर का धमाका, खजाने की तलाश में मचा बवाल!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन