नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने अपने अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली है। लोग उनके रोमांटिक अंदाज के दीवाने हैं। वह जहां भी जाते हैं लोग उन्हें घेरकर खड़े हो जाते हैं। मुंबई में स्थित उनके बंगले के बाहर फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। लेकिन हाल ही में किंग खान के साथ ऐसा कुछ हुआ जिस पर खुद शाहरुख को भी यकीन नहीं होगा। दरअसल हाल ही में शाहरुख पत्नी गौरी खान के साथ लंदन गए थे और वहां एयरपोर्ट पर ऐसा कुछ हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।
इसे भी पढ़े:- OMG! शाहरुख से सिर्फ 14 साल छोटे हैं बड़े बेटे आर्यन खान
किस हॉलीवुड डायरेक्टर का मन्नत में स्वागत करना चाहते हैं शाहरुख खान
लंदन के एयरपोर्ट पर बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को कोई नहीं पहचान पाया और उन्हें अपना सामान खुद ही उठाकर ले जाना पड़ा। शाहरुख और गौरी लंदन बेटे आर्यन की ग्रेजुशन पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। लेकिन इन सबके बीच हैरान करने वाली बात तो यह है कि जिस अभिनेता के दुनियाभर में फैंस है उन्हें कोई पहचान क्यों नहीं पाया। एयरपोर्ट से बाहर आते हुए एक शख्स से उनकी तस्वीरें क्लिक की। वह व्यक्ति भी यह देखकर हैरान हो गया कि आखिर क्यों शाहरुख को कोई नहीं पहचान पा रहा। इसके जवाब में उस शख्स का कहना है कि वह काफी जल्दबाजी में वहां से निकले थे शायद इसीलिए किसी ने उन्हें नहीं पहचाना।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी बॉलीवुड हस्ती को सरेआम चलते हुए कोई नहीं पहचान पाया। इससे पहले भी कई सितारों के साथ ऐसा हो चुका है।
अगली स्लाइड में जानिए और कौन-कौन से ऐसे सितारे हैं जिन्हें सरेआम चलते हुए भी लोगों ने नहीं पहचाना:-
Latest Bollywood News