1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. किस हॉलीवुड डायरेक्टर का मन्नत में स्वागत करना चाहते हैं शाहरुख खान

किस हॉलीवुड डायरेक्टर का मन्नत में स्वागत करना चाहते हैं शाहरुख खान

 Published : May 20, 2016 05:32 pm IST,  Updated : May 20, 2016 05:32 pm IST

शाहरुख खान ने हाल ही में एप्पल के सीईओ टिम कुक के लिए अपने मुंबई स्थित बंगले में रात्रिभोज रखा था। अब उन्होंने हॉलीवुड की एक और हस्ती को आमंत्रित किया है।

shah- India TV Hindi
shah

मुंबई: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने हाल ही में एप्पल के सीईओ टिम कुक के लिए अपने मुंबई स्थित बंगले में रात्रिभोज रखा था। इसमें सिनेमाजगत से जुड़े कई सितारों मे शिरकत की। टिम कुक का शानदार स्वागत करने के बाद किंग खान ने हॉलीवुड निर्देशक पॉल फीग, उनकी पत्नी लॉरी और उनके सभी दोस्तों को खुले तौर पर आमंत्रित किया है। लॉरी ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा कि किसी दिन शाहरुख मुंबई में अपने घर 'मन्नत' में पॉल का स्वागत करें। लॉरी ने ट्विटर पर लिखा, "मुझे आशा है कि किसी दिन मन्नत में पॉल फीग का स्वागत किया जा सकता है।"

इसे भी पढ़े:- शाहरुख ने Apple के CEO के लिए रखी शानदार पार्टी, बॉलीवुड सितारों ने की शिरकत

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शाहरुख ने कहा वह 'स्पाई' के निर्देशक के लिए फ्रेंच फ्राइज तैयार रखेंगे। 'डॉन' स्टार ने शुक्रवार को लिखा, "लॉरी फीग, पॉल फीग और आपके दोस्तों का भारत में कभी भी स्वागत है। मैं आपके लिए फ्रेंच फ्राइज तैयार रखूंगा।" 'ब्राइड्समैड्स' के निर्देशक फीग ने कहा कि शाहरुख के साथ मुलाकात उनके लिए सम्मान की बात होगी।

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रईस’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

टीम कुक 5 दिन के लिए भारत के दौरे पर आए हुए हैं। वह पहली बार भारत आए हैं। कुक मंगलवार को देर रात भारत पहुंचे थे और बुधवार से उन्होंने अपनी इस पांच दिवसीय यात्रा की शुरुआत सिद्धि विनायक मंदिर में दर्शन से की। मंदिर में उनकी मुलाकात मुकेश अंबानी के बड़े बेटे अनंत अंबानी से भी हुई और बताया जाता है कि उन्होंने मुकेश अंबानी के आलीशन आवास एंटिला में दोपहर का भोजन किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन