नई दिल्ली: 'दिलबर गर्ल' गर्ल नोरा फतेही एक बार फिर से अपनी हॉट एंड सेक्सी डांस स्टेप की वजह से सोशल मीडिया पर छाईं हुई हैं। जी हां नोरा अपनी बर्थडे सेलिब्रेशन में इस तरह जम कर नांची की वहां मौजूद लोगों को होश उड़ गए। इन दिनों नोरा फतेही न सिर्फ अपने डांस नंबर्स से दिल जीत रही हैं, बल्कि आने वाले समय में वे कई बड़ी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं। नोरा फतेही का एक डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें नोरा फतेही जमकर डांस कर रही हैं और बैली डांस भी कर रही हैं। नोरा फतेही का ये वीडियो उनके जन्मदिन का है। नोरा फतेही 6 फरवरी को 27 साल की हुई हैं, और इस मौके पर एक पार्टी के दौरान उन्हें जोरदार अंदाज में डांस करते हुए देखा गया है। नोरा फतेही अपने बैली डांस के लिए पहचाने जाते हैं।
नोरा फतेही का पिंक ड्रेस में ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। यही नहीं, नोरा फतेही का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में नोरा फेतही इंग्लिश सॉन्ग पर जमकर डांस कर रही हैं, और ये डांस वाकई कमाल का है। नोरा फतेही वैसे भी अपने डांस के लिए ही पहचानी जाती हैं और उन्होंने 'बाहुबली' और 'सत्यमेव जयते' के 'दिलबर' सॉन्ग से जमकर सुर्खियां लूटी हैं।
नोरा फतेही बिग बॉस में भी आ चुकी हैं। लेकिन नोरा फतेही के हाथ बॉलीवुड में दो बड़े प्रोजेक्ट लगे हैं। नोरा फतेही सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'भारत में नजर आएंगी जिसे अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। नोरा फतेही वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की डांस आधारित फिल्म 'स्ट्रीट डांसर में भी नजर आएंगी। यही नहीं, नोरा फतेही ने टी-सीरीज के साथ भी एक कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है।
Video: विक्की कौशल ने किया रैप, रणवीर सिंह के 'गली बॉय' को किया प्रमोट
Sonchiriya New Trailer: 'सोनचिड़िया' के दूसरे ट्रेलर में दिखा मनोज वाजपेयी, रणवीर शौरी का दम
Latest Bollywood News