1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sonchiriya New Trailer: 'सोनचिड़िया' के दूसरे ट्रेलर में दिखा मनोज वाजपेयी, रणवीर शौरी का दम

Sonchiriya New Trailer: 'सोनचिड़िया' के दूसरे ट्रेलर में दिखा मनोज वाजपेयी, रणवीर शौरी का दम

 Published : Feb 08, 2019 05:24 pm IST,  Updated : Feb 08, 2019 05:26 pm IST

Sonchiriya New Trailer: 'सोनचिड़िया' के मेकर्स ने फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज़ किया है, जिसमें फिल्म के सभी मेन कैरेक्टर्स नज़र आ रहे हैं।

 Sonchiriya New Trailer- India TV Hindi
Sonchiriya New Trailer Image Source : YOUTUBE

Sonchiriya New Trailer: 'सोनचिड़िया' के मेकर्स ने फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज़ किया है, जिसमें फिल्म के सभी मेन कैरेक्टर्स नज़र आ रहे हैं। चंबल की गलियों में स्थित यह एक डकैट ड्रामा फिल्म है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, मनोज वाजपेयी, रणवीर शौरी, आशुतोष राणा, भूमि पेडनेकर हैं।

1 मिनट 58 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत एक शादी वाले घर से होती है, जहां डकैत आकर सारा सामान चोरी कर लेते हैं। फिल्म में सुशांत के कैरेक्टर का नाम लखना, मनोज के कैरेक्टर का नाम मान सिंह, रणवीर शॉरी का नाम वकील सिंह, भूमि का नाम इंदुमती और आशुतोष के कैरेक्टर का नाम गुज्जर है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के नए ट्रेलर को ट्वीट करते हुए लिखा- ''सोनचिड़िया के नए ट्रेलर को देखर उम्मीदें बढ़ गई हैं। सोनचिड़िया में सुशांत सिंह राजपूत, मनोज वाजपेयी, रणवीर शौरी, आशुतोष राणा, भूमि पेडनेकर हैं। फिल्म को अभिषेक चौबे ने डायरेक्ट किया है।''

'सोनचिड़िया' का टीजर और पहला ट्रेलर भी देखें... अभिषेक चौबे 'उड़ता पंजाब', 'इश्किया' और 'डेढ़ इश्किया' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

'सोनचिड़िया' को रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Also Read:

मणिकर्णिका' को बॉलीवुड का सपोर्ट ना मिलने पर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- मैं सबको बेनकाब करूंगी

घर के काम में गर्लफ्रेंड पत्रलेखा का हाथ बंटाते हैं अभिनेता राजकुमार राव

Birthday Special: जगजीत सिंह की गजलें जिन्होंने सभी का दिल जीत लिया

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन