1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. घर के काम में गर्लफ्रेंड पत्रलेखा का हाथ बंटाते हैं अभिनेता राजकुमार राव

घर के काम में गर्लफ्रेंड पत्रलेखा का हाथ बंटाते हैं अभिनेता राजकुमार राव

 Published : Feb 08, 2019 04:49 pm IST,  Updated : Feb 08, 2019 04:49 pm IST

अभिनेत्री पत्रलेखा का कहना है कि पुरुषों का घर के कामों में हाथ बंटाना कोई अनोखी बात नहीं है।

पत्रलेखा-राजकुमार राव- India TV Hindi
पत्रलेखा-राजकुमार राव

मुंबई: अभिनेत्री पत्रलेखा का कहना है कि पुरुषों का घर के कामों में हाथ बंटाना कोई अनोखी बात नहीं है। उनके प्रेमी-अभिनेता राजुकमार राव खुशी-खुशी घर के काम में उनकी मदद करते हैं। उन्होंने एरियल के विज्ञापन 'सन्स शेयर द लोड' के समर्थन में एक पैनल चर्चा में यह बात कही। इसकी मेजबानी टिस्का चोपड़ा ने की। इसमें राजकुमार और गौरी शिंदे भी मौजूद थे और उन्होंने कपड़े धोने पर ध्यान देने के साथ घरेलू कामों में लैंगिक असमानता के बारे में बात की।

पत्रलेखा ने कहा कि राजकुमार बेहद सहयोगी हैं। उन्होंने कहा, "क्या मजेदार है कि मैं एक मातृ-प्रधान समाज से हूं और मुझे एक प्रेमी (राजकुमार) मिला, जो हरियाणा से है और उनमें वह सब कुछ है, जो हम वहां के लोगों के बारे में नहीं सुनते। वह मेरे लिए खाना गरम करते हैं, जब हमारी नौकरानी नहीं आती तो वह घर में झाडू लगाते हैं या मेरे कपड़े आयरन करते हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि जब हमारे घर के काम की बात आती है, तो उसमें हाथ बंटाने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।"

क्या उन्हें लगता है कि धीरे-धीरे परिदृश्य बदल रहा है? उन्होंने कहा, "लेकिन अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है। हम छोटे शहरों में जाते हैं, जहां बहुसंख्यक आबादी रहती है और जहां से बदलाव भी शुरू होना है।

(IANS इनपुट के साथ)

Also Read:

Koffee With Karan 6: हैम्पर भूल जाइए अजय देवगन ने Answer Of The Season देकर जीती ऑडी कार!

Birthday Special: जगजीत सिंह की गजलें जिन्होंने सभी का दिल जीत लिया

सुशांत सिंह राजपूत की 'किज़ी और मैनी' का नाम हुआ 'दिल बेचारा', सैफ अली खान कैमियो करते आएंगे नज़र

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन