Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब शाहरुख खान से मिलते ही बच्चों की तरह शर्माने लगीं ये एक्ट्रेस

जब शाहरुख खान से मिलते ही बच्चों की तरह शर्माने लगीं ये एक्ट्रेस

Edited by: India TV Entertainment Desk Published : Oct 24, 2017 03:04 pm IST, Updated : Oct 24, 2017 03:06 pm IST

शाहरुख खान ने अपने बेहतरीन अभिनय और रोमांटिक अंदाज से दुनियाभर के लोगों को अपना दीवाना बनाया है। आज वह उस मुकाम पर हैं जहां लोग उनकी एक झलक देखने के लिए पलकें बिछाए घंटों उनके घर के बाहर उनका इंतजार करते हैं। किंग खान की जादूगरी सिर्फ आम लोगों तक...

shah rukh khan- India TV Hindi
shah rukh khan

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने बेहतरीन अभिनय और रोमांटिक अंदाज से दुनियाभर के लोगों को अपना दीवाना बनाया है। आज वह उस मुकाम पर हैं जहां लोग उनकी एक झलक देखने के लिए पलकें बिछाए घंटों उनके घर के बाहर उनका इंतजार करते हैं। किंग खान की जादूगरी सिर्फ आम लोगों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कई फिल्मी हस्तियां भी उन्हें देखकर अपना दिल थाम लेती हैं। ऐसे अगर उनसे मुलाकात करने का मौका मिल जाए को यह अपने आप में एक बड़ी बात है। ऐसा ही कुछ हाल ही में अभिनेत्री पत्रलेखा के साथ भी हुआ है।

दरअसल पत्रलेखा को रोमांस के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान से मुलाकात का मौका मिला और उनका कहना है कि वह उनके सामने एक बच्चे की तरह शर्मा पड़ीं। 'सिटीलाइट्स' और 'लव गेम्स' जैसी फिल्मों के लिए पहचानी जाने वाली पत्रलेखा ने हाल ही में ट्विटर पर अभिनेता के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है।

पत्रलेखा ने लिखा, "सभी आदर में सबसे ऊपर, शाहरुख खान। आपकी मौजूदगी में बच्चों की तरह शर्मा पड़ी। आभारी हूं।" अभिनेता राजकुमार राव खुश हैं कि उनकी प्रेमिका शाहरुख से मिलीं। राव, पत्रलेखा के साथ हंसल मेहता की 'सिटीलाइट्स' में काम कर चुके हैं। राजकुमार ने ट्वीट किया, "मैं तुम्हें इतना खुश और लजाते कभी नहीं देखा पत्रलेखा। यह शाहरुख खान सर का आकर्षण है।" (Bigg Boss 11, Episode 22: पहले ही दिन ढिंचैक पूजा की जूंओं से परेशान हुए घरवाले, किया ये खास इंतजाम)

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement