A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैमियो निभाने के खिलाफ नहीं हूं : भूमि पेडनेकर

कैमियो निभाने के खिलाफ नहीं हूं : भूमि पेडनेकर

अभिनेत्री भूमि पेडणेकर को 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और 'भूत पार्ट वन : द हॉन्टेड शिप' में स्पेशल अपीयरेंस में देखा जाएगा, जिस पर उनका कहना है कि फिल्मों में छोटे किरदारों को निभाने के वह खिलाफ नहीं हैं।

<p> भूमि पेडनेकर</p>- India TV Hindi
Image Source :  भूमि पेडनेकर

मुंबई: अभिनेत्री भूमि पेडणेकर को 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और 'भूत पार्ट वन : द हॉन्टेड शिप' में स्पेशल अपीयरेंस में देखा जाएगा, जिस पर उनका कहना है कि फिल्मों में छोटे किरदारों को निभाने के वह खिलाफ नहीं हैं।

भूमि ने कहा, "मैं हमेशा कहानियों से प्रेरित होती हूं। एक कलाकार के तौर पर, मैं खुद को खुशकिस्मत समझती हूं कि मुझे यह फिल्में मिलीं। मैं हमारी इंडस्ट्री द्वारा बनाए जाने वाले बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हूं। यह मेरी एक निजी महत्वाकांक्षा और लक्ष्य है, इसलिए अगर किसी बेहतरीन फिल्म को कैमियो किरदार निभाने के लिए मेरी जरूरत पड़ती है, तो मैं इसके खिलाफ नहीं जाऊंगी।"

इरफान खान की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' का पहला पोस्टर आया सामने, ट्रेलर कल होगा रिलीज

2020 मे भूमि पेडनेकर 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' और 'दुर्गावती' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

पिछले साल भूमि ने सांड की आंख और पति, पत्नी और वो जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। दोनों ही फिल्में खूब पसंद की गई थीं।

Latest Bollywood News

Related Video