A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मैं माधुरी दीक्षित बनने की कोशिश नहीं कर रही: आलिया भट्ट

मैं माधुरी दीक्षित बनने की कोशिश नहीं कर रही: आलिया भट्ट

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट का कहना है कि वह माधुरी दीक्षित जैसा बनने की कोशिश नहीं कर रही हैं और ऐसा करना संभव भी नहीं है।

Varun Dhawan and Alia Bhatt | twitter.com/aliaa08- India TV Hindi
Varun Dhawan and Alia Bhatt | twitter.com/aliaa08

मुंबई: बॉलिवुड ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट का कहना है कि वह माधुरी दीक्षित जैसा बनने की कोशिश नहीं कर रही हैं और ऐसा करना संभव भी नहीं है। आलिया 1990 के मशहूर गाने 'तम्मा-तम्मा' के नए संस्करण में नजर आ रही हैं। आलिया आगामी फिल्म 'ब्रदीनाथ की दुल्हनिया' में वरुण धवन के साथ इस गाने में दिखाई देंगी।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आलिया के मुताबिक, ‘मैं माधुरी दीक्षित जैसा बनने की कोशिश नहीं कर रही हूं। यह बिल्कुल असंभव काम है।’ उन्होंने कहा, ‘जब हम उन्हें (माधुरी) गाना दिखाने गए थे तो मैं बहुत घबराई हुई थी और इस गाने की शूटिंग के पहले भी काफी डरी हुई थी। हालांकि, वरुण, बोस्को (कोरियोग्राफर) और मैंने यह एजेंडा बना रखा था कि हम इस गाने को दोबारा नहीं बनाएंगे और उनके सम्मान में यह हमारी तरफ से भेंट होगी।’

इन्हें भी पढे़ं:

माधुरी की प्रतिक्रिया के बारे में वरुण ने कहा, ‘हमें माधुरी दीक्षित और संजय दत्त से पहले ही शाबासी मिल चुकी है, मूल रूप से इस गाने को बनाने वाले बप्पी लाहिड़ी ने भी हमें आर्शीवाद दिया है।’ नए 'तम्मा-तम्मा' गीत में रैपर बादशाह ने रैप भी किया है। शशांक खान निर्देशित 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' 10 मार्च को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News