1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. असुरक्षित नहीं, पर कई बार असहज हो जाती हूं: आलिया

असुरक्षित नहीं, पर कई बार असहज हो जाती हूं: आलिया

 Written By: IANS
 Published : Jul 18, 2016 06:58 pm IST,  Updated : Jul 18, 2016 06:58 pm IST

अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि कलाकारों को हर फिल्म में बेहतर प्रदर्शन देने के दबाव से गुजरना पड़ता है, पर वह इन सबसे असुरक्षित महसूस नहीं करतीं।

alia bhatt- India TV Hindi
alia bhatt

नई दिल्ली: अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि कलाकारों को हर फिल्म में बेहतर प्रदर्शन देने के दबाव से गुजरना पड़ता है, पर वह इन सबसे असुरक्षित महसूस नहीं करतीं। हां, कई बार वह असहज अवश्य हो जाती हैं। बॉलीवुड में 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से कदम रखने वाली अभिनेत्री ने इसके बाद 'हाईवे', 'टू-स्टेट्स', 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया', 'कपूर एंड संस' और 'उड़ता पंजाब' जैसी बेहतरीन फिल्में की। पिछले साल आई उनकी फिल्म 'शानदार' हालांकि, कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

एक कलाकार को महसूस होने वाली असुरक्षा की भावना के बारे में पूछे जाने पर आलिया ने बताया, "मुझे लगता है कि एक कलाकार पर हर फिल्म में बेहतर प्रदर्शन देने का दबाव होता है, जिससे आप अपनी स्थिति को लेकर चिंतित हो जाते हैं। मैं इन सभी चीजों से कभी असुरक्षित नहीं महसूस करती, पर कई बार असहज हो जाती हूं।"

निर्देशक महेश भट्ट और बीते जमाने की अभिनेत्री सोनी राजदान की बेटी आलिया का कहना है कि जब वह असहज महसूस करती हैं, तो परिवार का समर्थन उन्हें इससे बाहर आने में मदद करता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन