1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान की वाइफ और बहन संग बेहद पुरानी तस्वीर हुई वायरल, लाल चूड़ा में दिखीं गौरी

शाहरुख खान की वाइफ और बहन संग बेहद पुरानी तस्वीर हुई वायरल, लाल चूड़ा में दिखीं गौरी

शाहरुख खान और गौरी खान की एक बेहद पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

<p>शाहरुख खान, गौरी खान,...- India TV Hindi
Image Source : TWITTER- @FANVIVECKG` शाहरुख खान, गौरी खान, लालारुख

नई दिल्ली: सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान की एक बहुत पुरानी तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिसे देखकर हम सब कह सकते हैं कि वाह। इस खास याद को अभिनेता-निर्माता विवेक वासवानी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। कुछ ही समय में, यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और इसे SRK के कई फैंल क्लब्स ने शेयर की है। 

Photos: आप भी बन सकते हैं शाहरुख खान के दिल्ली वाले घर के मेहमान, गौरी खान ने घर किया रीडिजाइन

इसमें शाहरुख खान सूट बूट में नजर आ रहे हैं वहीं उनकी वाइफ गौरी खान ब्लैक टॉप और डेनिम में प्यारी लग रही हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि फोटो 1991 में उनकी शादी के ठीक बाद ली गई थी क्योंकि गौरी को लाल चूड़ा पहने देखा जा सकता है। वहीं तस्वीर में शाहरुख खान की बहन लालरुख भी नजर आ रही हैं। शाहरुख खान और विवेक वासवानी एक बहुत पुराने बंधन को साझा करते हैं। यह विवेक ही थे जिन्होंने एसआरके की 'राजू बन गया जेंटलमैन' का सह-निर्माण किया था और दोनों ने कई फिल्मों में सह-अभिनय भी किया है।

शाहरुख खान ने शुरू की पठान की शूटिंग, फिल्म में दीपिका और जॉन भी हैं

इस बीच, वर्क फ्रंट की बात करें तो, शाहरुख खान यशराज की फिल्म 'पठान' में दिखाई देंगे। किंग खान ने फिल्म की लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है, इस फिल्म के लिए शाहरुख का अलग अवतार नजर आ रहा है।

Latest Bollywood News