A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस दिन रिलीज होने जा रह है ओम पुरी की आखिरी फिल्म ‘मिस्टर कबाड़ी’

इस दिन रिलीज होने जा रह है ओम पुरी की आखिरी फिल्म ‘मिस्टर कबाड़ी’

ओम पुरी आज बेशक हमारे बीच मौजूद नहीं है, लेकिन उनकी शानदार फिल्में और बेहतरीन किरदारों दर्शक कभी नहीं भूल पाएंगे। अब उनकी आखिरी फिल्म 'मिस्टर कबाड़ी' भी दर्शकों के सामने पेश होने के लिए बिल्कुल तैयार है। ओम पुरी की पहली पत्नी सीमा कपूर...

om puri- India TV Hindi
om puri

मुंबई: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ओम पुरी आज बेशक हमारे बीच मौजूद नहीं है, लेकिन उनकी शानदार फिल्में और बेहतरीन किरदारों दर्शक कभी नहीं भूल पाएंगे। अब उनकी आखिरी फिल्म 'मिस्टर कबाड़ी' भी दर्शकों के सामने पेश होने के लिए बिल्कुल तैयार है। ओम पुरी की पहली पत्नी सीमा कपूर के लेखन और निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 अगस्त को रिलीज की जाएगी। फिल्म में अन्नू कपूर मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। यह एक कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म अनु के किरदार कबाड़ी वाले पर आधारित है, जो उसके जीवन में घटने वाली कुछ घटनाओं से अमीर बन जाता है।

अपनी इस फिल्म को लेकर कुछ वक्त पहले सीमा ने कहा था कि, "फिल्म ‘मिस्टर कबाड़ी’ एक व्यंग्यात्मक कॉमेडी फिल्म है। मेरा मानना है कि हास्य तब उभरता है जब अचेतन मन में छिपे विचार व भावनाएं सचेत रूप में जाहिर की जाती हैं। इस फिल्म में हमने दिखाया है कि जब एक कबाड़ी वाला धनवान बन जाता है तो वह कैसे अपने धन-वैभव का शान दिखाता है.. अन्य करोड़पति की तरह बनने के लिए वह उनके जैसे ही कपड़े पहनता है, अलग उच्चारण शैली अपनाता है और अपना कारोबार बढ़ाता है।"

इस फिल्म का निर्माण अनूप जलोटा, राकेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता और ओम चांगानी ने किया है। इसमें ओम पुरी और अन्नू कपूर के अलावा विनय पाठक, सारिका, ब्रिजेंद्र काला, राजवीर सिंह, कशिश वोरा और मीनल कपूर भी अहम किरदारों में दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि पद्मश्री पुरस्कार विजेता ओमपुरी की इसी साल की शुरुआत जनवरी में 66 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनके घर पर निधन हो गया था। (दिलीप कुमार की सेहत सामान्य, डिहायड्रेशन के कारण हुए थे अस्पताल में भर्ती)

Latest Bollywood News