1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलीप कुमार की सेहत सामान्य, डिहायड्रेशन के कारण हुए थे अस्पताल में भर्ती

दिलीप कुमार की सेहत सामान्य, डिहायड्रेशन के कारण हुए थे अस्पताल में भर्ती

 Published : Aug 03, 2017 10:16 am IST,  Updated : Aug 03, 2017 10:16 am IST

दिलीप कुमार को हाल ही में मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस खबर ने उनके चाहने वालों को काफी परेशान कर दिया है, लेकिन अब सुनने में आया कि घबराने वाली कोई बात नहीं है दिलीप कुमार की सेहत सामान्य है।

dilip- India TV Hindi
dilip

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को हाल ही में मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस खबर ने उनके चाहने वालों को काफी परेशान कर दिया है, लेकिन अब सुनने में आया कि घबराने वाली कोई बात नहीं है दिलीप कुमार की सेहत सामान्य है। अस्पताल की पश्चिम बांद्रा शाखा की फेसिलिटी टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविशंकर का कहना है कि "उन्हें डीहायड्रेशन और यूरिनरी परेशानी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह ठीक हैं।" गुरुवार को उनके कुछ सामान्य टेस्ट किए जाएंगे। खबरों के मुताबिक उन्होंने बुधवार को देर शाम अपने परिवार के साथ डिनर भी किया है।

अस्पताल में उनके पास सायरा बानो और कुछ रिश्तेदार हैं। बता दें कि 94 साल के अभिनेता हाल के वर्षो में वृद्धावस्था के कारण बीमारियों से जूझ रहे हैं। दिलीप कुमार को इससे पहले दिसंबर में भी लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उस समय उन्हें पैर में दर्द और सूजन की शिकायत थी। (किरण राव का बड़ा खुलासा, क्यों नहीं चाहती थीं आमिर करें ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में काम)

दिलीप कुमार को आखिरी बार वर्ष 1998 में आई फिल्म 'किला' में देखा गया था। उन्हें 1994 में दादासाहेब फाल्के अवार्ड मिल चुका है जबकि 2015 में वह पद्म विभूषण से भी नवाजे गए थे। दिलीप कुमार को फिल्म 'देवदास', 'मुगल-ए-आजम', 'कर्मा' जैसी शानदार फिल्मों में बेजोड़े अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्होंने 1966 में अपने से 20 साल छोटी सायरा से शादी की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन