मुंबई: घर बैठे कामवाली बाई उपलब्ध करवाने वाली मशहूर वेबसाइट BookMyBai ने बॉलीवुड को कामवाली बाई देने से इनकार कर दिया है। वेबसाइट ने फैसला किया है कि यह अब कभी किसी फिल्मी सितारे को मेड नहीं उपलब्ध कराएगी। बताया जा रहा है कि कामवाली बाइयों के साथ इन सितारों ने गंदा बर्ताव किया है।
'बुक मॉय बाई' एक ऐसी वेबसाइट है जो लोगों को घर के काम के लिए नौकर और बाई उपलब्ध कराती है। इस वेबसाइट के कई कस्टमर्स बॉलीवुड के लोग भी हैं, जिन्होंने ऑनलाइन मेड बुक कराई थी। लेकिन जब ये कामवाली इन सितारों के घर पहुंची तो उन्होंने बाइयों के साथ काफी बुरा बर्ताव किया। वेबसाइट के मालिक अनुपम सिन्हल ने बताया कि जब ऐसे 5 मामले सामने आए तो हमने फैसला कर लिया कि अब किसी भी बॉलीवुड सेलिब्रिटी को हम बाई नहीं देंके। अनुपम ने कहा कि उनके लिए अपने नौकरों की सुरक्षा और सम्मान ज्यादा जरूरी है।
इन पांच वजहों से BookMyBai से बैन हुआ बॉलीवुड
पहला मामला- महाराष्ट्र की एक चर्चित महिला सेलेब्रिटी से जुड़ा है पहला मामला। बताया जा रहा है कि इस सेलिब्रिटी मेल मेड की रिक्वेस्ट की थी। पहले मेड को 4 हजार रुपये हर महीने देने की बात की गई थी। लेकिन बुक माय बाई ने मना कर दिया क्योंकि 4 बीएचके के फ्लैट को दिन में 6 बार साफ करना था और यह रकम बेहद कम थी। इसके बाद 10 हजार रुपये महीने में बात हुई और नौकर को घर ले गई। लेकिन एक दिन जब मेड की मां का देहांत हो गया तो महिला सेलिब्रिटी ने छुट्टी देने से ही मना कर दिया।
दूसरा मामला- यह मामला भी महिला सेलिब्रिटी से जुड़ा है। मुंबई में एक घर की मालकिन है यह सेलिब्रिटी और 3 करोड़ की गाड़ी चलती है। लेकिन अपने नौकरों से किस तरह बर्ताव किया जाता है यह उन्हें नहीं आता। अनुपम सिन्हल का कहना है कि कंपनी की पॉलिसी के मुताबिक अगर कोई मेड 6 महीने के अंदर नौकरी छोड़ देता है तो वह फ्री रिप्लेसमेंट करते हैं, इसी का फायदा उठाकर इस महिला कलाकार ने 2 महीने के अंदर 7 नौकरों को काम छोड़ने पर मजबूर कर दिया। वह अपने नौकरों को खाना तक नहीं देती थी।
तीसरा मामला- इस केस में महिला ने काम वाली बाई के साथ काफी बुरा बर्ताव किया। जब बाई ने पैसे मांगे तो सेलिब्रिटी ने देने से मना कर दिया। जब बुक माय बाई ने पैसे मांगे तो सेलिब्रिटी ने धमकी दी कि वह पैसे नही देंगी चाहे जो कर लो।
चौथा मामला- इसमें मेड ने अपने मालिक पर मारपीट का आरोपलगाया। मेड वापस बुक माय बाई के ऑफिस आई और इस अत्याचार के बारे में बताया। मामला पुलिस तक जाते-जाते बचा था।
पाचंवा मामला- यह केस भी मारपीट से जुड़ा है। सेलिब्रिटी के डर से ये काम वाली बाई घर चली गई और वापस ही नहीं लौटी।
इसे भी पढ़ें:
Latest Bollywood News