1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आधी रात को आलिया भट्ट के साथ ऐसा क्या हुआ कि...

आधी रात को आलिया भट्ट के साथ ऐसा क्या हुआ कि...

 Published : Apr 19, 2017 03:17 pm IST,  Updated : Apr 19, 2017 03:21 pm IST

आलिया भट्ट वैसे तो अक्सर ही अपनी फिल्मों, दिलकश अंदाज और निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन फिलहाल वह अपने बॉडीगार्ड के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल खबर आई है कि...

alia bhatt- India TV Hindi
alia bhatt

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट वैसे तो अक्सर ही अपनी फिल्मों, दिलकश अंदाज और निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन फिलहाल वह अपने बॉडीगार्ड के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल खबर आई है कि आलिया हाल ही में देर रात अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर से लौट रही थीं। लेकिन इसी दौरान आलिया को एक बुरे अनुभव का भी सामना करना पड़ा। उन्होंने सिद्धार्थ के घर से निकलते हुए अपने बॉडीगार्ड को उन्हें घर वापस ले जाने के लिए कॉल किया, लेकिन कई बार फोन करने के बाद आलिया के बॉडीगार्ड ने उनका फोन उठाया। यह वाकया रात के करीब 3 बजे का बताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक कार में बैठने के बाद आलिया को बॉडीगार्ड की लड़खड़ाती आवाज से पता चला कि वह नशे में हैं।

इसके बाद जब आलिया घर पहुंच गईं तो उन्होंने बॉडीगार्ड को शराब पीकर ड्यूटी पर आने के लिए फटकार लगाई। हालांकि खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि बॉडीगार्ड ने इस बात से साफ इंकार कर दिया कि वह शराब पीकर आया है। कहा जा रहा कि आलिया ने इस बात की जानकारी अपनी मां सोनी राजदान को दी, बस फिर क्या था सोनी ने बिना किसी भी बात की देरी करते और बेटी की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उस बॉडीगार्ड को काम से निकाल दिया। ऐसा बहुत कम होता है जब आलिया अपने बॉडीगार्ड के बिना कही भी जाती हैं।

बता दें कि आलिया और सिद्धार्थ के लव अफेयर्स की खबरें पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए देखा जाता है। लेकिन दोनों ने अपने इस रिश्ते को लेकर कभी खुलकर बात नहीं की।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन