करण देओल की डेब्यू मूवी 'पल पल दिल के पास' 20 सितंबर 2019 को रिलीज हो रही है।
Karan Deol
मुंबई: सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल (Karan Deol) की पहली फिल्म 'पल पल दिल के पास' (Pal Pal Dil Ke Pass) जल्द ही रिलीज होने जा रही है। करण की इस डेब्यू फिल्म को पिता सनी देओल ने डायरेक्ट किया है और यह सिंपल रोमांटिक फिल्म है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में करण देओल ने कहा है कि उनकी पहली फिल्म तो लव स्टोरी है, लेकिन अगली फिल्म वो एक्शन थ्रिलर बैकग्राउंड पर करना चाहेंगे।
वहीं, खबरों की मानें तो करण देओल की पहली फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हुई है, उन्हें दूसरी फिल्म ऑफर भी हो गई है। बताया जा रहा है कि करण देओल को अगली फिल्म डायरेक्टर इंदर कुमार (Inder Kumar) ने ऑफर की है। यह फिल्म कॉमेडी होगी।
सूत्रों के मुताबिक, इंदर कुमार अपनी नई फिल्म के लिए फ्रेश चेहरे की खोज कर रहे थे और इसी दौरान उन्होंने करण देओल की फिल्म पल पल दिल के पास का प्रोमो देखा और कऱण उन्हें अपनी फिल्म के लिए मुफीद दिखे। उन्हें करण का आत्मविश्वास पसंद आया और उन्होंने करण देओल को अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई।
करण को आइडिया पसंद आया और उन्होंने तुरंत हां कर दी। फिल्म के इसी साल फ्लोर पर जाने की उम्मीद है।