मुंबई: प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। जल्द ही उनकी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इस बीच उनकी कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं, जो वोग मैगजीन के कवर पेज पर छपी है।
Related Stories
वोग मैगजीन के कवर पेज पर छपी इन फोटोज में प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनका ग्लैमरस अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो नेटफ्लिक्स के आने वाले नए प्रोजेक्ट के अंतर्गत बनने वाली सुपरहीरो फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' में दिखाई देंगी।
प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में भी नज़र आएंगी। इसमें पहली बार वह राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
यह अरविंद अडिगा की किताब 'द व्हाइट टाइगर' से प्रेरित है। इसमें नवोदित कलाकार आदर्श गौरव भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन रामिन बहरानी करेंगे।
इसकी शूटिंग भारत में इस साल के अंत में शुरू होगी। प्रियंका और राजकुमार दोनों महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
इसके अलावा प्रियंका बॉलीवुड मूवी 'द स्काई इज पिंक' में भी दिखाई देंगी, जिसमें फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
Also Read:
Pics: साकी-साकी गर्ल नोरा फतेही का बार्बी लुक, यूजर हो गए दीवाने