1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Pics: साकी-साकी गर्ल नोरा फतेही का बार्बी लुक, यूजर हो गए दीवाने

Pics: साकी-साकी गर्ल नोरा फतेही का बार्बी लुक, यूजर हो गए दीवाने

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 05, 2019 01:14 pm IST,  Updated : Sep 05, 2019 02:04 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रस नोरा फतेही का यह बार्बी लुक काफी वायरल हो रहा है। देखें तस्वीरें

Nora Fatehi- India TV Hindi
Nora Fatehi

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही इन दिनों इंटरनेट सेंसेशन बनी हुई हैं। उनकी हर एक तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो जाती हैं। नोरा ने 'दिलबर' गाने में अपने बेहतरीन डांस से स्टेज पर आग लगा दी थी। लेकिन इन दिनों वह अपनी सोशल मीडिया से लोगों को अपना फैन बनाती हुई नजर आ रही हैं।

नोरा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ सोशल मीडिया में खूब शेयर करती रहती हैं। हाल में ही नोरा ने एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वह पिंक कलर के बालों के साथ नजर आ रही है। जिसे देखकर फैंस उन्हें 'बार्बी गर्ल' कहकर पुकार रहे हैं।  

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का फैशन सेंस है सबसे हटके, इस मैगजीन में आए नंबर वन पर

नोरा के पूरे लुक की बात करें तो वह पिंक टॉप के साथ लाइट मेकअप और न्यूड पिंक कलर की लिपस्टिक के साथ गोल्डन हुप पहने हुए नजर आ रही हैं। इस लुक के साथ उन्होंने पिंक कैप के साथ खूबसूरत सनग्लासेस लगाए हुए है।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए नोरा ने कैप्शन दिया, 'क्या आप लोग नोरियाना की हॉट गर्ल समर के लिए तैयार हैं।'

न्यूयार्क की गलियों में पति निक जोनस के साथ ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

इस तस्वीर पर यूजर्स के खूब कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-बहुत हाई..बहुत हार्ड। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-स्टनिंग

नोरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जॉन अब्राहम की बाटला हाउस  में नजर आई थीं। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

वहीं इसके अलावा नोरा विक्की कौशल के साथ 'पछताओगे' गाने पर नजर आईं। यह गाना सोशल मीडिया में खूब वारल हो रहा है। अब नोरा वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ 'स्ट्रीट डांसर 3' में नजर आएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल