1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. न्यूयार्क की गलियों में पति निक जोनस के साथ ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

न्यूयार्क की गलियों में पति निक जोनस के साथ ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Sep 05, 2019 10:40 am IST,  Updated : Sep 05, 2019 10:54 am IST

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ न्यूयार्क की सड़कों पर ग्लैमरस अंदाज में आईं नजर। देखें तस्वीरें।

priyanka chopra , nick jonas- India TV Hindi
priyanka chopra and nick jonas Image Source : INSTRAGRAM

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक राज़ करने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने स्टाइल स्टेटमेंट से भी लोगों को इंप्रेस कर ही लेती हैं। वह अपने बेहतरीन यूनिक स्टाइल से फैशन का नया  ट्रेंड सामने लाकर रख देती हैं। ऐसे ही प्रियंका के कुछ लुक काफी वायरल हो रहे है। जिसमें वह पति निक जोनस(Nick Jonas) के साथ स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं।

न्यूयार्क में प्रियंका चोपड़ा ग्लैमरस लुक में नजर आईं। उनके लुक की बात करें तो वह Scotch & Soda ब्रांड की पीच और ब्लू कलर की प्रिंट शर्ट के साथ मैचिंग टाउजर पहने हुए नजर आईं। इस लुक में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।

priyanka chopra , nick jonas
priyanka chopra and nick jonas

प्रियंका ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, पिंक लिपस्टिक के साथ हेयरस्टाइल में बन बनाकर पूरा किया। इसके साथ ही व्हाइट कलर की पंम्प और रेड कलर का छोटे से हैंडबैग के साथ अपने लुक को पूरा किया।

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने कराया पहला प्रोफेशनल फोटोशूट, मलाइका अरोड़ा ने कर दिया ये कमेंट

priyanka chopra , nick jonas
priyanka chopra and nick jonas

वहीं निक जोनस के लुक की बात करें तो वह ब्लैक जींस के साथ येलो कलर की टीशर्ट में नजर आए। इस लुक के साथ ब्लैक सनग्लासेस उन पर काफी अच्छे लग रहे थे।    

priyanka chopra , nick jonas
priyanka chopra

वहीं प्रियंका का एक ओर लुक वायरल हो रहा है। जिसमें वह न्यूयॉर्क की सड़कों पर एकदम बिंदास लुक में नजर आईं। उन्होंने ब्लैंक एंड व्हाइट थाइ हाई स्लिट ड्रेस पहनी हुई थीं जोकि MONSE ब्रांड की थी। इस लुक में प्रियंका काफी खूबसूरत लग रही थी।

priyanka chopra , nick jonas
priyanka chopra

प्रियंका ने इस लुक के साथ प्रियंका ने लाइट मेकअप और न्यूड  लिपस्टिक के साथ हेयर ओपन किए हुए थे।  

प्रियंका ने अपने इस बिंदास लुक से हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत 5 साल पुरानी ड्रेस में भी नजर आईं फिट, शेयर की Intragram पर फोटो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल