1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. द जोया फेक्टर प्रमोशन: नई नवेली दुल्हन बन बप्पा के दर्शन करने पहुंची सोनम कपूर, लाल रंग के सूट में आईं नजर

द जोया फेक्टर प्रमोशन: नई नवेली दुल्हन बन बप्पा के दर्शन करने पहुंची सोनम कपूर, लाल रंग के सूट में आईं नजर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 05, 2019 02:14 pm IST,  Updated : Sep 05, 2019 02:21 pm IST

सोनम बप्पा के दर्शन करने के लिए एकदम नई नवेली दुल्हन के अवतार में नजर आईं। उन्होंने रेड और गोल्डन कलर का अनारकली सूट पहना हुआ था। देखें तस्वीरें।

Sonam kapoor- India TV Hindi
Sonam kapoor Image Source : YOGEN SHAH

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और दुलकर सलमान (Dulquer Salman) की फिल्म द जोया फेक्टर इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। इन दिनों सोनम प्रमोशन में काफी बिजी है। फिल्म में खुद को लकी चार्म मानने वाली सोनम हाल में ही शनि मंदिर गई थी। अव वह पहुंच गई है अंधेरी के राजा पंडाल में बप्पा के दर्शन करने। जिसमें वह खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं।

 

सोनम बप्पा के दर्शन करने के लिए एकदम नई नवेली दुल्हन के अवतार में नजर आईं। उन्होंने रेड और गोल्डन कलर का अनारकली सूट पहना हुआ था। इस लुक में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

sonam kapoor
sonam kapoor

इस लुक के साथ सोनम लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ माथे में छोटी सी बिंदी लगाए हुए नजर आईं। वहीं ज्वैलरी की बात करें तो वह गोल्डन झुमकों के साथ हाथों में गोल्डन रिंग भी पहने हुए नजर आईं।

फैंस द्वारा मैगी बुलाने पर कबीर सिंह की एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने दिया मजेदार जवाब, बोली- सिर्फ 2 मिनट में तैयार

sonam kapoor
sonam kapoor

सोनम इस लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। जिसकी फैंस तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।  

The Zoya Factor Promotion: प्रमोशन के दौरान सोनम कपूर का दिखा देसी लुक, अपनी मासूमियत से जीता हर किसी का दिल

sonam kapoor
sonam kapoor

आमतौर पर लाल रंग काफी शुभ माना जाता है। यही कारण है खुद को लकी चार्म मानने वाली सोनम कपूर पूरे प्रमोशन के दौरान रंग के आउटफिट्स पहने ही नजर आई हैं।

sonam kapoor
sonam kapoor

मंदिर पहुंच कर उन्होंने बप्पा के दर्शन किए। इसके साथ ही सोनम ने मूषक के कान में अपनी मन्नत भी कही।

द जोया फेक्टर कॉमेडी, इमोशन और रोमांस से भरपूर फिल्म है। जिसकी कहानी लेखिका अनुजा चौहान की फिक्शन पर आधारित है। यह फिल्म 20 सितंबर को सिनेमाघरों पर रिलीज होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल