1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. फैंस द्वारा मैगी बुलाने पर कबीर सिंह की एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने दिया मजेदार जवाब, बोली- सिर्फ 2 मिनट में तैयार

फैंस द्वारा मैगी बुलाने पर कबीर सिंह की एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने दिया मजेदार जवाब, बोली- सिर्फ 2 मिनट में तैयार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 05, 2019 11:08 am IST,  Updated : Sep 05, 2019 11:18 am IST

कबीर सिंह की एक्ट्रेस कियारा आडवाणी से हाल में ही एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया। लेकिन अपनी येलो ड्रेस के कारण उन्हें ट्रोल का सामना करना पड़ रहा हैं। जिसका कियारा ने बड़े ही मजेदार तरीके से जवाब दिया।

Kiara Advani- India TV Hindi
Kiara Advani Image Source : INSTRAGRAM

शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' में अपनी भोली-भाली लड़की के किरदार में कियारा आडवाणी(Kiara Advani) ने खूब सुर्खियों बटोंरी थी। इसके साथ ही वह अपने फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसी बीच कियारा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं। जिसमें फैंस काफी मजाकिया तौर से कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद कियारा ने बहुत ही प्यार भरे अंदाज से यूजर्स को जवाब दिया।

दरअसल, कियारा ने हाल में ही travel and leisure india  मैगजीन के कवर पेज में नजर आईं। जिसके फोटोशूट की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें वह येलो कलर का लंबी फेदर ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं।

इस लुक के साथ उन्होंने लाइट मेकअप और लिपस्टिक के साथ हेयर कोर कर्ली किए हुए था। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। लेकिन अपनी ड्रेस के कारण वह काफी ट्रोल हो गईं।  

कियारा के तस्वीर शेयर करते ही यूजर्स ने बिना मौका गवांते हुए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और उनके ड्रेस की तुलना मैगी से कर डाली।

एक यूजर ने कमेंट किया, "मसाला मैगी"।

kiara advani
kiara advani

दूसरे ने लिखा, "जब आपको मैगी बहुत ज्यादा पसंद हो"।

अन्य ने लिखा, "अगर आप मैगी खाकर थक गए हैं तो उसका गाउन बना लीजिए। खाना बर्बाद होने से रोकने का मजेदार तरीका।"

kiara advani
kiara advani

इस तरह कियारा को मैगी बुलाने पर उन्होंने एक ट्वीट पर कमेंट किया- हा हा..सिर्फ 2 मिनट में तैयार..

कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फोटोशूट की कई तस्वीरें शेयर की है।

वहीं कियारा आडवाणी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अक्षय कुमार के साथ आगामी फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आएंगी। फिल्म में करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ भी है। यह फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल