नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स की अपकमिंग मूवी 'द व्हाइट टाइगर' में पहली बार एक्टर राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। यह अरविंद अडिगा की किताब 'द व्हाइट टाइगर' पर आधारित है। इसमें नवोदित कलाकार आदर्श गौरव भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन रामिन बहरानी करेंगे। इसकी शूटिंग भारत में इस साल के अंत में शुरू होगी। प्रियंका और राजकुमार दोनों महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
Related Stories
प्रियंका ने कहा, "अरविंद अडिगा की मार्मिक कहानी को पर्दे पर लाने लिए मैं रामिन बहारानी और नेटफ्लिक्स के साथ काम करने के लिए बहुत रोमांचित हूं। जब मैंने किताब पढ़ी, तो मैं इसकी कहानी से बहुत प्रभावित हुई।"
उन्होंने कहा कि वह भारत में फिल्म की शूटिंग करने और राजकुमार राव के साथ पहली बार काम करने को लेकर उत्सुक हैं। वहीं, राजकुमार राव ने कहा कि वह इस वर्ल्ड-क्लास प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर उत्साहित हैं।
Also Read:
श्वेता बच्चन नव्या और अगस्त्य को कर रही हैं मिस, शेयर किया पोस्ट