1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. एक बार फिर हॉट अंदाज में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, सिर्फ इस ड्रेस की कीमत हजारों रुपए

एक बार फिर हॉट अंदाज में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, सिर्फ इस ड्रेस की कीमत हजारों रुपए

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Sep 02, 2019 05:38 pm IST,  Updated : Sep 02, 2019 06:03 pm IST

जोनस बदर्स की म्यूजिक नाइट पार्टी में ग्लैमरस अवतार में प्रियंका चोपड़ा नजर आईं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।

Priyanka chopra- India TV Hindi
Priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी शादी के बाद रोजाना सुर्खियों में बने रहते हैं। ये क्यूट कपल अपने काम के साथ-साथ क्वालिटी टाइम सपेंड करते नजर आ ही जाते हैं। वहीं दूसरी ओर प्रियंका चोपड़ा अपने स्टाइलिश फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल में ही जोनस बदर्स की  म्यूजिक नाइट पार्टी में ग्लैमरस अवतार में प्रियंका चोपड़ा नजर आईं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।

प्रियंका चोपड़ा के लुक की बात करें तो वह ब्लू कलर की डीर नेक फ्लोरल प्रिंट शार्ट ड्रेस पहने हुए नजर आईं। इस लुक के साथ प्रियंका लाइट मेकअप और डार्क महरून कलर की लिपस्टिक के साथ हेयर ओपन किया हुआ था। वहीं मैचिंग स्काईब्लू कलर के पंम्प पहने हुए नजर आईं।

प्रियंका चोपड़ा इस लुक में काफी हॉट नजर आ रही थी। प्रिंयका की ड्रेस की बात करें तो यह ulla johnson  ब्रांड के कनेक्शन में से एक है। जिसकी कीमत $800 यानी करीब 57 हजार 542 रुपए है। अगर आप भी इस लुक को कैरी करना चाहती हैं तो आपको अच्छी खासी रकम खर्च करनी पड़ेगी। 

priyanka chopra
Image Source : INSTRAGRAMpriyanka chopra 

प्रिंयका के ओर कई लुक्स सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहे हैं। इन्में से एक है प्रियंका का डेनिम लुक। इस लुक में प्रियंका डेनिम जैकेट के साथ शॉर्ट स्कर्ट पहने हुए नजर आईं। उनके साथ पति निक जोनस भी काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आएं।

वहीं दूसरे लुक की बात करें प्रियंका निक जोनस के साथ येलो फ्लॉवर प्रिंट शर्ट के साथ व्हाइट कलर की शॉर्ट स्कर्ट पहने हुए नजर आईं। इस लुक में ये क्यूट कपल काफी स्टाइलिश नजर आ रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल