1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने बताई पति की गलत उम्र, तो निक जोनस ने मजा लेते हुए शेयर किया ये फनी meme

प्रियंका चोपड़ा ने बताई पति की गलत उम्र, तो निक जोनस ने मजा लेते हुए शेयर किया ये फनी meme

 Published : Sep 03, 2019 11:45 pm IST,  Updated : Sep 03, 2019 11:46 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस और ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ न्यूयार्क में अपनी मैरेड लाइफ एन्जॉय कर रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा- निक...- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस और ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ न्यूयार्क में अपनी मैरेड लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। प्रियंका आए दिन पति निक के साथ अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने निक जोनस की फोटो शेयर करते हुए 'टकीला ब्रांड' विला वन के लॉन्च के लिए बधाई दी है। साथ ही उन्होंने लिखा कि मुझे आप पर बेहद गर्व है। सिर्फ 27 साल की उम्र में आप इतने आलिशान टकीला विला के मालिक हैं। प्रियंका का पति के लिए प्यारा सा पोस्ट तो ठीक था लेकिन सोशल मीडिया पर एक नए बवाल ने जन्म ले लिया। पोस्ट देखते ही यूजर्स ने रिएक्शन देने शुरू किये। कई इंस्टा यूजर्स ने उन्हें याद दिलाया कि निक अभी 27 के नहीं, बल्कि सिर्फ 26 साल के हैं। निक की गलत उम्र बताने के बाद प्रियंका को काफी ट्रोल भी किया गया।

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा

एक यूजर्स ने प्रियंका के लिए लिखा कि 'तुम उसे डिजर्व भी नहीं करती'। तुम्हें उसकी सही उम्र भी पता नहीं।" एक यूजर ने लिखा, "जब आपने उम्र का गैप कम करने की कोशिश की। वो 26 साल के हैं।"

अब इस पूरे विवाद पर निक जोनस ने बेहद मजेदार मिम अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। इस मिम में लिखा है.. दो सप्ताह बाद बर्थडे आ रहा है और तुम उसका बर्थडे नहीं जानती। बल्की असली बर्थडे पूरी दुनिया को पता है। निक ने इस फनी मिम में प्रियंका चोपड़ा को टैग भी किया है। निक के इस मिम पर प्रियंका ने भी रिप्लाई करते हुए हंसा है।

प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस
Image Source : INSTAGRAMप्रियंका चोपड़ा- निक जोनस

बता दें कि निक का जन्म 16 सितंबर 1992 को हुआ था। तो अभी वो 26 साल के हैं और कुछ दिन बाद 27वां जन्मदिन मनाएंगे। 37 साल की प्रियंका ने दिसंबर 2018 में निक से राजस्थान के जोधपुर में शाही शादी की थी।  

Also Read:

रानू मंडल पर आया लता मंगेशकर का पहला रिएक्शन, दे डाली ये नसीहत

Nach baliye 9: सनी देओल ने रवीना टंडन के साथ किया डांस, बेटे करण ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन