1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बीमार फैन से हॉस्पिटल मिलने पहुंची प्रियंका चोपड़ा, साथ में नजर आए जोनस ब्रदर्स

बीमार फैन से हॉस्पिटल मिलने पहुंची प्रियंका चोपड़ा, साथ में नजर आए जोनस ब्रदर्स

 Published : Sep 01, 2019 04:31 pm IST,  Updated : Sep 01, 2019 05:02 pm IST

प्रियंका चोपड़ा और जोनस ब्रदर्स बीमार फैंन से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे।

प्रियंका चोपड़ा- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा और जोनस ब्रदर्स बीमार फैंन से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे। हाल ही में जोनस ब्रदर्स ने 'हैप्पीनेस बिगिन्स कॉन्सर्ट' में परफॉर्म किया था जहां प्रियंका चोपड़ा और बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर भी नजर आए थे। इस कॉन्सर्ट के बाद प्रियंका, जोनस ब्रदर्स के साथ फैन से मिलने पहुंची। इस खास तस्वीर को प्रियंका चोपड़ा के फैन पेज ने शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा और जोनस ब्रदर्स का इस तरह से अस्पताल में जाकर फैन से मिलने वाला यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। जब इतने बड़े स्टार को फैन ने अपने सामने देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। वह काफी खुश हुई। साथ ही फैन की खुशी को देखते हुए निक, केविन और जो ने फैन के साथ फोटो भी खिंचवाई।

जैसा कि इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि प्रियंका कितने प्यार से अपने फैन से मिलती हैं। प्रियंका जैसी ही हॉस्पिटल के कमरे में जाती है उसके बाद फैन से हाथ मिलाती हैं फिर पीछे जाकर दीवार का सहारा लेकर खड़ी हो जाती हैं।

Also Read:

Saaho Box Office Collection Day 2: दो दिन में ही 50 करोड़ के करीब पहुंची प्रभास और श्रद्धा कपूर की 'साहो'!

Nick Jonas के कॉन्सर्ट में पहुंचे अनुपम खेर, पति के गानों पर झूमती दिखीं प्रियंका चोपड़ा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन