1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पंकज उधास मुंबई में गजल महोत्सव में प्रस्तुति देंगे

पंकज उधास मुंबई में गजल महोत्सव में प्रस्तुति देंगे

दिग्गज गजल गायक पंकज उधास आगामी महोत्सव द गजल सिंफनी में प्रदर्शन करेंगे।

pankaj udhas- India TV Hindi
pankaj udhas

मुंबई: दिग्गज गजल गायक पंकज उधास आगामी महोत्सव द गजल सिंफनी में प्रदर्शन करेंगे। पंकज के अलावा अनुराग शर्मा, दीपक पंडित और अन्वेशा भी प्रस्तुति देंगी। आयोजकों द्वारा जारी बयान के अनुसार, यह महोत्सव 25 मार्च को सिओन के श्री शानमुखंडा चंद्रसेकरेंद्र सरस्वती सभागार में आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन परफेक्ट हारमोनी प्रोडक्शंस द्वारा किया जाएगा। शाम को गजल प्रदर्शन के साथ ही लाइव आर्केस्ट्रा भी दिखाई जाएगी।

संगीत कार्यक्रम के पहले भाग में अनुराग और अन्वेशा द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं कार्यक्रम के दूसरे भाग में उधास सिंफनी आर्केस्ट्रा के साथ कुछ लोकप्रिय गजलों पर प्रस्तुति देंगे, जिसमें उनके साथ वायलिन वादक दीपक पंडित भी होंगे।

पद्मश्री पंकज उधास साल 1986 में आई फिल्म 'नाम' के गाने 'चिट्ठी आई है' से लोकप्रिय हुए। उन्होंने फिल्मों के अलावा भी गजल गाए हैं, जिनमें 'आप जिनके करीब होते हैं', 'और आहिस्ता कीजिए बातें', 'चांदी जैसा रंग है तेरा', 'देख के तुमको क्या होता है' और 'घुंघरू टूट गए' बेहद लोकप्रिय हैं।

'ये है मोहब्बतें' ने बनाईं कई रियल लाइफ जोड़ियां

Latest Bollywood News