1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस तस्वीर में हुबहू साइना नेहवाल लगीं परिणीति चोपड़ा, अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने कही ये खास बात

इस तस्वीर में हुबहू साइना नेहवाल लगीं परिणीति चोपड़ा, अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने कही ये खास बात

कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हुआ है। अब परिणीति ने फिल्म से जुड़ी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो हुबहू साइना जैसी दिख रही हैं।

Parineeti Chopra shares pic of saina nehwal- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: PARINEETI CHOPRA इस तस्वीर में हुबहू साइना नेहवाल लगीं परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आगामी फिल्म 'साइना' में बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल का रोल प्ले कर रही हैं। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हुआ है। अब परिणीति ने फिल्म से जुड़ी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो हुबहू साइना जैसी दिख रही हैं। 

इस फोटो को शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है- बतौर एक्टर एक बार अपने जीवन में यह करने में सक्षम होने के लिए रोमांचित हूं।'

साइना फिल्म का एंथम 'परिंदा' हुआ रिलीज, मनोज मुंतशिर का गाना आपको जोश से भर देगा

बता दें कि बैडमिंटन ऐस साइना नेहवाल के जीवन पर आधारित बायोपिक 26 मार्च को रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म अमोले गुप्ते द्वारा निर्देशित है और इसे 2019 में शूट किया गया था। यह मूल रूप से पिछले साल गर्मियों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन महामारी के कारण देरी हो गई।

शुरूआत में इस किरदार के लिए श्रद्धा कपूर को अप्रोच किया गया था, लेकिन बाद में परिणीति ने इस किरदार में अपनी जगह बनाने में सफल रहीं।

परिणीति फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में भी दिखाई देंगी, जिसे दिबाकर बनर्जी ने निर्देशित किया है। फिल्म में अर्जुन कपूर भी हैं और 19 मार्च को रिलीज होने की उम्मीद है।

(IANS इनपुट के साथ) 

Latest Bollywood News