A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय की 'गोलमाल 4' में इस अभिनेत्री ने ली करीना की जगह

अजय की 'गोलमाल 4' में इस अभिनेत्री ने ली करीना की जगह

‘गोलमाल’ श्रृंखला की चौथी फिल्म पिछले काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई है। इस श्रृंखला की अब तक की सभी फिल्मों में अजय देवगन मुख्य किरदार में नजर आए हैं। इसकी 2 श्रृंखला में करीना कपूर खान को देखा गया था। लेकिन इस बार...

golmaal- India TV Hindi
golmaal

मुंबई: रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म गोलमाल श्रृंखला की चौथी फिल्म पिछले काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई है। इस श्रृंखला की अब तक की सभी फिल्मों में अजय देवगन मुख्य किरदार में नजर आए हैं। इसकी 2 श्रृंखला में करीना कपूर खान को देखा गया था। लेकिन इस बार इसमें अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, अजय के साथ मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। अजय देवगन अपनी इस फिल्म में परिणिति को लिए जाने का स्वागत किया है।

इसे भी पढ़े:- OMG! डिंपल को लगता था 'गे' हैं अक्षय, नहीं चाहती थीं ट्विंकल करें उनसे शादी

इस फिल्म को लेकर परिणीति ने बताया कि वह ‘गोलमाल’ फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म में लिए जाने के लिए अजय देवगन को धन्यवाद देते हुए परिणीति ने लिखा है, “धन्यवाद। इस परिवार का हिस्सा होने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं।“

'गोलमाल' श्रृंखला की पूर्व की तीन फिल्मों का निर्देर्शन करने वाले रोहित शेट्टी की यह फिल्म साल 2017 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरु होगी।

‘गोलमाल 2’ और ‘गोलमाल 3’ में करीना कपूर मुख्य अभिनेत्री थी। पिछले दिनों आई खबरों के अनुसार कहा जा रहा था कि ‘गोलमाल’ श्रृखंला की चौथी फिल्म में आलिया भट्ट या दीपिका पादुकोण को अजय के साथ मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है।

Latest Bollywood News