A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद और सोनम चुने गए सबसे सबसे आकर्षक शाकाहारी कलाकार

शाहिद और सोनम चुने गए सबसे सबसे आकर्षक शाकाहारी कलाकार

शाहिद कपूर और अभिनेत्री सोनम कपूर को इस साल के हॉटेस्ट वेजिटेरियन का खिताब दिया गया है। दरअसल यह खिताब उन्हें जानवरों की रक्षा करने वाली संस्था पेटा इंडिया ने दिया है।

sonam- India TV Hindi
sonam

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री सोनम कपूर को इस साल के हॉटेस्ट वेजिटेरियन का खिताब दिया गया है। दरअसल यह खिताब उन्हें जानवरों की रक्षा करने वाली संस्था पेटा इंडिया ने दिया है। पेटा की तरफ से कराए गए एक ऑनलाइन सर्वेक्षण के अनुसार, फिल्म 'मौसम' में साथ काम करने वाले ये दोनों कलाकार साल 2016 के विजेता बनकर उभरे हैं।

इसे भी पढ़े:-

शाहिद और सोनम ने कई लोकप्रिय हस्तियों को पछाड़ते हुए इस खिताब को अपने नाम किया है। इस सूची में महानायक अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, कंगना रनौत, विद्युत जामवाल, आर माधवन और सनी लियोनी समेत कई शीर्ष प्रतिभागियों को इन दोनों ने पीछे छोड़ दिया है।

भारत में पेटा के सेलिब्रिटी और जन संपर्क विभाग के सहायक निदेशक सचिन बंगेरा ने कहा, सोनम और शाहिद फिट व हॉट होने के साथ संवेदनशील हैं और उन्होंने अपने प्रशंसकों और लाखों लोगों के लिए मिसाल कायम किया है।

इस बारे में शाहिद का कहना है कि, "अब ऐसा हो गया है कि मैंने दुध और दुध से बने उत्पादों को लेना बंद कर दिया है। मैं लैक्टो-सेंसेटिव हूं। बड़ी संख्या में लोग लैक्टो-सेंसेटिव होते हैं, मगर उन्हें इसका पता नहीं होता है। मुझे मुर्गे, सुअर, गाय, मछली और दूसरे जानवरों से प्यार भी है। इसलिए मैं वेजिटेरियन बन गया।' शाहिद वेजिटेरियन बनकर बहुत ही खुश हैं।"

Latest Bollywood News