Photograph Trailer: नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सान्या मल्होत्रा की आने वाली फिल्म 'फोटोग्राफ' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है।
Image Source : INSTAGRAMPhotograph Trailer
Photograph Trailer: नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सान्या मल्होत्रा की आने वाली फिल्म 'फोटोग्राफ' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। दोनों एक्टर्स अपने एक्टिंग स्किल्स से लोगों का दिल पहले ही जीत चुके हैं और इस फिल्म में भी वो निराश नहीं करते हैं। ट्रेलर देखने के बाद फिल्म देखने के लिए फैंस और ज्यादा बेसब्र हो जाएंगे।
ट्रेलर की शुरुआत में नवाजुद्दीन, जो गेटवे ऑफ इंडिया पर फोटो खींचते हैं, सान्या को फोटो खिंचवाने के लिए कहते हैं। ट्रेलर के अंत तक हम देखते हैं कि दोनों एक-दूसरे के लिए आकर्षित हैं। देखें ट्रेलर...
'फोटोग्राफ' को फरवरी के पहले हफ्ते में बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। 24 जनवरी से 3 फरवरी तक चले Sundance Film Festival 2019 में भी इस फिल्म को दिखाया गया था। फिल्म 8 मार्च को रिलीज़ होगी।