सलीम-सुलेमान का यह गीत भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित है।
NARENDRA MODI SALIM SULEMAN
मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगीतकार जोड़ी सलीम-सुलेमान मर्चेंट की तारीफ की है। भारत के 71वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सलीम-सुलेमान ने एक देशभक्ति गीत 'मेरा देश ही धरम' जारी किया है। यह गीत भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित है।
मोदी ने मंगलवार को ट्वीट किया, "प्यारा गायन, सलीम मर्चेंट भाई और सुलेमान भाई, आप 'मेरा देश ही धरम' वीडियो के माध्यम से एक बहुत मजबूत संदेश व्यक्त करते हैं।"
सोमवार को जब यह गीत यूट्यूब पर आया, तो सलीम ने ट्वीट किया था, "मैं एक भारतीय हूं, मेरा देश ही धरम'। नरेंद्र मोदी जी का शुक्रिया इस गीत के सूत्रपात के लिए।"