1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षरा यानी हिना खान ने 'वंदे मातरम्' गाकर मनाया स्वतंत्रता दिवस, हो रही है तारीफ

अक्षरा यानी हिना खान ने 'वंदे मातरम्' गाकर मनाया स्वतंत्रता दिवस, हो रही है तारीफ

 Published : Aug 16, 2017 01:47 pm IST,  Updated : Aug 16, 2017 01:52 pm IST

हिना खान सबसे पहले स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से अपने करियर की शुरूआत की। 8 साल अक्षरा का किरदार निभाने के बाद हिना ने शो से अलविदा कह दिया।

hina khan- India TV Hindi
hina khan

नई दिल्ली: कल पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया। ऐसे में टीवी के सितारे कैसे पीछ रहते। सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा के किरदार से मशहूर हुई एक्ट्रेस हिना खान ने एक अलग अंदाज में स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट किया। इस खास दिन को और खास बनाने के लिए हिना ने ‘वंदे मातरम्’ गाना रिकॉर्ड किया है। हिना जितनी खूबसूरत हैं उनकी आवाज भी उतनी ही खूबसूरत है। हिना पूरे मन से वंदे मातरम् गाती दिखाई दे रही हैं।

हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर शूटिंग की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में हिना सफेद रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

एक इंटरव्यू में हिना ने कहा है कि मेरे वंदे मातरम् गाने से किसी को ऐतराज नहीं होना चाहिए, क्योंक ये मेरा निजी फैसला है।

पूरा वीडियो आप हिना खान के इंस्टाग्राम पेज पर जाकर देख सकते हैं।

बता दें, हिना खान सबसे पहले स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से अपने करियर की शुरूआत की। 8 साल अक्षरा का किरदार निभाने के बाद हिना ने शो से अलविदा कह दिया। इसके बाद वो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में एक्शन करती नजर आईं।

हिना अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ छुट्टियां मनाती नजर आती हैं। इंस्टाग्राम पर दोनों की खूब तस्वीरें हैं।

​हिना खान ने फेसबुक पर बांधा शमां

​ये रिश्ता क्या कहलाता है ने बनाई कई रियल लाइफ जोड़ियां

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन