A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पूजा हेगड़े ने कहा, "मैं उन सभी लोगों के साथ काम कर रही हूं, जिनके साथ मैं काम करना चाहती थी।"

पूजा हेगड़े ने कहा, "मैं उन सभी लोगों के साथ काम कर रही हूं, जिनके साथ मैं काम करना चाहती थी।"

पूजा जल्द ही सलमान खान की 'कभी ईद कभी दीवाली', रोहित शेट्टी की 'सर्कस' में नजर आएंगी जिसमें रणवीर सिंह हैं।

पूजा हेगड़े, POOJA HEGDe- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- POOJA HEGDE पूजा हेगड़े

पूजा हेगड़े वर्क फ्रंट पर इन दिनों धमाल मचा रही हैं। पूजा ने दक्षिण फिल्मों के साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी बैक-टू- बैक ब्लॉकबस्टर दी हैं, अब वह प्रभास के साथ एक पैन इंडिया फिल्म राधेश्याम पर काम कर रही हैं और उन्होंने 2 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को भी साइन किया है।

भारतीय सिनेमा में उनके अच्छे अवसरों के बारे में पूछे जाने पर, पूजा हेगड़े ने कहा, “पेशेवर रूप से, यह मेरे लिए बहुत ही रोमांचक समय है। मैं वही कर रही हूं जो मैं हमेशा से करना चाहती थी। मैं उन सभी लोगों के साथ काम कर रही हूं, जिनके साथ मैं काम करना चाहती थी। ऐसा लग रहा है कि मेरी मेहनत रंग ला रही है और इसके अलावा, मैं प्रशंसकों के बिना कुछ भी नहीं हूं जो उन फिल्मों के बारे में उत्साहित हैं जो मैं कर रही हूं और मुझे इतना समर्थन दिखा रहे हैं। "

पूजा हेगड़े के बर्थडे पर प्रभास ने शेयर किया फिल्म 'राधे श्याम' में उनका लुक

 अभिनेत्री के पास अपने प्रशंसकों के लिए कुछ अच्छे सरप्राइज है, क्योंकि वह आने वाले समय में विभिन्न फिल्मों के साथ उन्हें प्रभावित करने के लिए तैयार है।

राधे श्याम: 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी प्रभास, पूजा हेगड़े और भाग्यश्री की फिल्म

पूजा जल्द ही सलमान खान की 'कभी ईद कभी दीवाली', रोहित शेट्टी की 'सर्कस' में नजर आएंगी जिसमें रणवीर सिंह है, प्रभास के साथ पैन-इंडिया फिल्म 'राधे श्याम' और अखिल अक्किनेनी के साथ 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर' फिल्मों के लिए पूजा तैयार हैं।

Latest Bollywood News