1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday Pooja Hegde: पूजा हेगड़े के बर्थडे पर प्रभास ने शेयर किया फिल्म 'राधे श्याम' में उनका लुक

Happy Birthday Pooja Hegde: पूजा हेगड़े के बर्थडे पर प्रभास ने शेयर किया फिल्म 'राधे श्याम' में उनका लुक

 Published : Oct 13, 2020 11:48 am IST,  Updated : Oct 13, 2020 11:48 am IST

साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने पूुजा हेगड़े के बर्थडे को और खास बनाने के लिए अपकमिंग फिल्म 'राधे श्याम' का एक पोस्टर शेयर किया है। जिसमें पूजा हेगड़े के किरदार के बारे में बताया है।

अपने जन्मदिन पर पूजा हेगड़े ने फैंस को दिया खास तोहफा, अपकमिंग फिल्म 'राधे श्याम' का पोस्टर किया रिल- India TV Hindi
Happy Birthday Pooja Hegde: पूजा हेगड़े के बर्थडे पर प्रभास ने शेयर किया फिल्म 'राधे श्याम' में उनका लुक Image Source : INSTAGRAM/ACTORPRABHAS

 बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। जहां एक ओर फैंस से उन्होंने प्यार भरी शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं  साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने उनके बर्थडे को और खास बनाने के लिए अपकमिंग फिल्म 'राधे श्याम' का एक पोस्टर शेयर किया है। जिसमें पूजा हेगड़े के किरदार के बारे में बताया है।

सुपरस्टार प्रभास से इंस्टाग्राम में पूजा के लुक की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे प्रेरणा'

पूजा के लुक की बात वह ग्रीन कलर की ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। जिसके ऊपर उन्होंने मल्टीकलर का फ्लोवर ओवरकोट और स्कार्फ लगाया हुआ है। इस लुक में पूजा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि प्रेरणा फिल्म में उनके किरदार का नाम है।  

कंगना रनौत के फैंस ने भेजी मूर्तियां, एक्ट्रेस ने कही ये बात

आपको बता दें  'राधे श्याम' फिल्म राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित है, जिसे गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने प्रस्तुत किया है और यूवी क्रिएशन्स द्वारा निर्मित है।यह फिल्म को चार भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। जो साल 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन