1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गणपति बप्पा के दर्शन करने सिद्धिविनयाक मंदिर पहुंची पूनम पांडे

गणपति बप्पा के दर्शन करने सिद्धिविनयाक मंदिर पहुंची पूनम पांडे

हॉट और बोल्ड अवतार के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे कल मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची।

poonam 1- India TV Hindi
poonam 1

नई दिल्ली: हॉट और बोल्ड अवतार के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे कल मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची। हमेशा बोल्ड लुक में दिखने वाली पूनम पांडे बिल्कुल सादे कपड़ों में गणपति के दर्शन करने पहुंची थी। पूनम यहां सफेद सूट में नजर आईं। मंदिर में पूनम के फैन्स ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ सेल्फी लेने लगे। पूनम ने भी मना नहीं किया और सभी के साथ फोटो क्लिक कराई।

poonam pandey

हाल ही में पूनम पांडे ने अपना एक एप लॉन्च किया था। लेकिन बोल्ड कंटेंट होने की वजह से गूगल ने पूनम पांडे के इस एप को बैन कर दिया था, हालांकि बाद में ये बैन हटा लिया गया। पूनम कई बार अपनी हॉट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं।

पूनम पांडे आखिरी बार अभिनेता गोविंद की फिल्म ‘आ गया हीरो’ में कैमियो करती दिखी थीं। सबसे पहले पूनम पांडे साल 2011 में चर्चा में आई थीं। जब पूनम ने कहा था कि अगर इंडिया वर्ल्ड कप जीत जाती है तो वो वह अपने पूरे कपड़े उतार देंगी। उस वक्त पून पांडे की जमकर आलोचना हुई थी।

poonam pandey

पूनम ने फिल्म ‘नशा’ से बॉलीवुड में कदम रखा था हालांकि इस फिल्म को लोगों से सराहना हासिल नहीं हुई थी। पूनम को उनके योग वीडियो के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने कई बार अपने हॉट योग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

Latest Bollywood News