मुंबई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता प्रभास ने पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली: द बिगनिंग' से दर्शकों के बीच हुई प्रशंसा बटोरी। हाल ही में बाहुबली का ट्रेलर चीन में दिखाया गया है जिसे वहां भी खूब पसंद किया जा रहा है। दूसरी तरफ प्रभास इस बात से काफी खुश हैं और वहां फिल्म की रिलीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं। एस. एस. राजमौली निर्देशित फिल्म को इस वर्ष 63वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के पुरस्कार से नवाजा गया और यह चीन में शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है।
इसे भी पढ़े:-
प्रभास ने अपने एक बयान में कहा, "मेरी टीम मेरे साथ चीन में फिल्म के संबंध में जारी होने वाली सभी चीजों पर आने वाली प्रतिक्रियाएं साझा कर रही है। मैं अब चीनी दर्शकों द्वारा इस फिल्म को देखने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।"
पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली' ने 600 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह एक साम्राज्य के अधिकार के लिए संघर्ष करने वाले दो भाइयों की कहानी है। इसमें राणा दग्गूबाती, तमन्ना भाटिया और अनुष्का शेट्टी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।
इस फिल्म में प्रभास ने 'बाहुबली' का किरदार निभाया था। इस फिल्म की स्टार कास्ट अब इसके सीक्वल 'बाहुबली: द कॉनक्ल्यूजन' की तैयारियों में व्यस्त है। इस फिल्म के साथ एक बार फिर वह दर्शकों को रोमांचित करेंगे। इसकी शूटिंग जारी है। अगर सबकुछ योजना के मुताबिक रहा, तो फिल्म 18 अप्रैल, 2017 को रिलीज होगी।
Latest Bollywood News